मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में 21 जून से शुरू होने जा रहे हैं। महाटीकाकरण अभियान की शुरुआत प्रभातफेरी निकालकर की जाएगी ।वहीं शहर समेत जिले के 210 केंद्रों में 33 हजार 700 लोगों को टीके लगाए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ जी सी चौरसिया ने कहा कि टीकाकरण महा अभियान का कार्य 21 जून को सुबह 7 बजे से प्रभातफेरी निकालकर प्रारंभ होगा और सुबह 9 बजे औपचारिक कार्यक्रम आयोजित होगा। शहरी क्षेत्रों में दिव्यांगों के लिए टीकाकरण के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं। इस महाटीकाकरण अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर आदिवासी अंचलों में आदिवासी महिला समूह की महिलाएं अपनी भागीदारी देगी।
पांच वर्षीय बालिका लगा लेती है 70 से अधिक योगासन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज रामाकोना - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज हम एक ऐसी शख्सियत या यूं कहो एक ऐसी छोटी सी 5 वर्षीय बालिका से जो इतनी छोटी उम्र में 70 से अधिक आसन बखूबी ढंग से लगा लेती । जी हां सौसर निवासी कुमारी अद्विता चंद्रकांत नाचनकर 70 से अधिक योगासन जिसमें कई कठिन आसन जैसे हलासन, चक्रासन, पाद पश्चिमोत्तानासन, जानुशीरासन ,गोमुखासन, वृक्षासन, ताड़ासन ,वक्रासन, नौकासन, सुप्त पद्मासन, सुप्त वज्रासन ,धनुषासन, भू-नमनासन, उष्ट्रासन ,कृष्णासन अर्धमत्स्येंद्रासन ,सर्वांगासन इत्यादि बखूबी ढंग से लगा लेती है। कुमारी अद्विता नाचनकर ने बताया कि उसे योगाभ्यास करना बहुत अच्छा लगता है। जब वह 3 वर्ष की थी, तभी से अपने पिता श्री चंद्रकांत नाचनकर को योग करते हुए देखते हुए उसे भी योग करने की लालसा जागी और वह अपने पिता के मार्गदर्शन में योग करने लगी। इसके अतिरिक्त कुमारी अद्विता को पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्य जैसे पौधे लगाना बागवानी करना इत्यादि भी अच्छा लगता है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल बने के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला अस्पताल की कोविड यूनिट में भर्ती मरीजों में से इलाज के दौरान शनिवार को एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है। वहीं लैब से जारी रिपोर्ट में 3 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जबकि संक्रमित में से 4 मरीज की रिपोर्ट नेगेटिवभी आई है। अब जिले मेंकोरोना के 24 एक्टिव के शेष रह गए। वही मृतक महिला का नगर निगम की टीम द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल कॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण दक्षिण पश्चिमी मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। ऐसे में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबंध आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिंदवाड़ा ने आगामी 96 घंटों के दौरान 20 से 23 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल से मध्यम बादल रहने एवं मध्य से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावनाएं बताई है।
पेंच नदी की रैलिग नपाई कर भूल गए एनएच के अधिकारी...लगभग सात दिन बाद भी रैलिंग नहीं लगा पाया विभाग...सिंगोडी पेंच नदी की रैलिंग का मामला सिंगोडी:-विगत दिनों ग्राम सिंगोड़ी की पेंच नदी के पुल के आजू बाजू लोहे की रैलिंग की जगह लकड़ी के बांस को लगा दिया गया था।जिसके बाद विभिन्न समाचार पत्रों और सोसल मीडिया में खबर का प्रकाशन किया गया था।जिसके बाद एनएच के आला अधिकारियों के द्वारा पेंच नदी पुल पर पहुंचकर पुल के दोनो तरफ लगने वाली लोहे की रैलिंग की नपाई की गई थी लेकिन अभी तक कुछ दिन बीत जाने के बाद भी लोहे की रैलिंग को नहीं लगाया गया और स्तिथि जस की तस बनी हुई है।ग्राम की इस पेंच नदी से नेशनल हाईवे नरसिंहपुर से छिंदवाड़ा के मुख्य मार्ग का जुड़ाव है जहां चौबीसो घंटो छोटे बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। कई बार छोटे बड़े हादसे इस पुल पर हो चुके है और कई परिवार के लोगो की जिंदगी समाप्त हो चुकी है लोगो ने अपनो को खो दिया है किंतु उसके बाद भी विभाग के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है ध्यान रहे कि अब बारिश प्रारंभ हो चुकी है और पुल पर जो लकड़ी के बांस लगे हुए है वह भी निकल चुके है खतरा बहुत बड़ा है जो कभी भी हो सकता है किंतु क्या मालूम सभी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी अपनी आंख मूंदे कुछ नही देख पा रहे है और सबकी सब हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बने हुए है इनको लोगो की जिंदगी से कोई मतलब नही तभी तो एक वर्ष से भी अधिक हो गया सिंगोड़ी पेंच नदी की दुर्दशा अपने आप खुद बया करता है जिसे बताने की जरूरत नही निकलने वाले राहगीर हर समय विभाग को दुहाई देकर निकलता है कि क्या यहां की दशा कभी सुधर पाएगी कि नही क्या इसी प्रकार पुल पर लापरवाही देखने को मिलती रहेगी आखिर कब तक आम लोगो की जिंदगियो से खिलवाड होता रहेगा और सब मौन रहकर एन एच विभाग की लापरवाही को देखते रहेंगे सवाल यह उठता है कि पेंच नदी की रैलिंग की नपाई तो अधिकारी ने कर ली किंतु लगेगी कब यह किसी को नही मालूम या फिर नपाई के नाम पर खानापूर्ति करके चले गए या फिर रैलिंग की नपाई सिर्फ दिखावा है यह तो समझ से परे है जो समझ नही आता लेकिन इस और अधिकारियों क्यों ध्यान नही दे रहे है क्या विभाग किसी दिन कोई बहुत बड़े हादसे होने का इंतजार कर रहा है तब यहां की लोहे की रैलिंग लगेगी नही तो इसी प्रकार नपाई होती रहेगी और कुछ नही होगा।
हाथों और अंगुलियों के स्वास्थ्य के लिए
राशन के लिए उपभोक्ताओ को लंबी दूरी तय करनी होती है । सौसर विकास खंड में ऐसे कई ग्राम है जहां पंचायत स्तर पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान न होने से 20 से 25 कि.मी. की लंबी दूरी तय कर राशन लेने के पैदल तय करनी होती है । ग्राम पंचायत उटेकाटा के ग्राम उटेकाटा , मैना घोंदी, काशी घोंधी, बड़ी खैरी और खैरी जिन्हें लंबी दुरी तय कर बग्गू बिछुआ राशन लेने जाना होता है, बारिश के दिनों में यह दुरी ओर भी बढ़ जाती है शोबना नदी में बाढ़ आने के कारण वहीं दुसरी ओर इसी पंचायत के ग्राम करमाकडी और जिरोला ग्राम के उपभोक्ताओ को निमनी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण होता है । इन दो ग्रामों के हितग्राहियों बारिश के समय राशन लेने कन्हान नदी पार कर निमनी पहुंचना होता है परिणाम स्वरुप बाढ़ के कारण कई उपभोक्ता राशन लेने पहुंचते ही नहीं ,यही हाल डुकरझेला पंचायत के हितग्राहियों का है जिन्हें जोबनी से राशन वितरण होता है। कुछ इसी तरह पिपला कन्हान , सालईढाना एवं सितापार पांगडी का भी है । कई बार हितग्राहियों को राशन वितरण की सुचना न होने से लंबी दूरी तय कर बैगेर राशन लिए वापस जाना पड़ता है। उटेकाटा, पिपला कन्हान, एवं डुकरझेला के ग्रामीण लंबे समय शासकीय उचित मूल्य की दुकान की मांग कर कर रहे हैं किन्तु संबंधित अधिकारी इस मामले में मौन साधे हुए हैं। उटेकाटा से राजु भानगे, मंगल बेटेकर सितापार से श्रीकृष्णा धुन्डे एवं डुकरझेला से पंछीलाल ने पृथक दुकान की मांग की है ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में खाद की उपलब्धता भरपूर होने के बाद भी खुले बाजार में यूरिया व डीएपी की ज्यादा कीमत वसूली जा रही है। और किसान बाजार से ही खाद उठाने को मजबूर है । जिले में इस साल अग्रिम भंडारण कर खाद का भरपूर स्टॉक किया गया है। जिले में वर्तमान में लगभग 7 से 8 हजार मैट्रिक टन डीएपी और 16 से 17 हजार मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इतना ही डीएपी व यूरिया की रैंक हर सप्ताह जिले में 2-2 हजार मैट्रिक टन खाद छोड़ रही है। इसके बाद भी खुले बाजार में व्यापारी खाद कीमतों में मनमानी कर रहे हैं। शहर में ही खाद बेचने वाले कई प्रतिष्ठान यूरिया के 300 से साढे 300 रूपये तक ले रहे हैं। जबकि यूरिया की कीमत केवल 266.50 रूपये है। इसके बाद भी व्यापारी से 100 से 150 रुपए तक यूरिया की बोरी किसानों से ज्यादा ले रहे हैं। खाद खुले बाजार से लेना किसानों की मजबूरी है। इसके बाद फसलों की बेहतरी के लिए खुले बाजार से खाद लेना जरूरी है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पिछले साल से लगातार बढ़ रहे सोयाबीन तेल के दाम में बचे 10 दिनों में मंदी शुरू हो गई है। सोयाबीन तेल पिछले 10 दिनों में 15 रूपये तक प्रति लीटर पर टूटा है। सोयाबीन के साथ ही अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में भी लगातार कमी आ रही है। गरीब की थाली में सबसे बड़ी जरूरत खाद्य तेल के दाम आसमान पर पहुंचे थे। सोयाबीन तेल की कीमत अप्रैल-मई में उच्चतम स्तर पर थी।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा शुक्रवार को जिले में शून्य रहा है। वही सिम्स लैब से जारी रिपोर्ट में जिले भर में सिर्फ तीन नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जबकि संक्रमण से 3 मरीज स्वस्थ होकर घर पर लौटे हैं। अब तक जिले में कोरोना के 25 एक्टिव के बचे हुए हैं। वहीं पूरे कोरोना काल में अब तक जिले में 6 हजार 339 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसमें से 6 हजार 194 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वास्थ्य हुए हैं।
