मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले वासियों ने घर में रहकर किया योग, विभिन्न संगठनों ने भी आयोजित की वर्चुअल कार्यक्रम 7 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ रहे घर पर रहकर थीम पर योग मनाया गया। सभी जिले वासियों सहित जिले के लगभग 450 अधिकारियों, कर्मचारियों ने वर्चुअल जुड़कर अपने घर आंगन व उपयुक्त स्थानों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग किया। इस कार्यक्रम में 4 हजार 155 संस्थाओं द्वारा फॉर्म भरा गया। एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित वर्चुअल योग के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेंद्र सिंह नागेश की अध्यक्षता में जिले के सभी अधिकारी,कर्मचारियों व सामान्य जन द्वारा योगाभ्यास किया गया।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में विश्व योग दिवस को टीकाकरण के महाअभियान के रूप में मनाया गया है। सोमवार को जिले में बनाए गए 210 वैक्सीनेशन सेंटर में लगभग 18 हजार से विपरीत रिकॉर्ड 34 हजार से ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है। देर रात तक लोगों ने पूरे उत्साह के साथ टीका लगवाया। सोमवार को सुबह स्थानीय पीजी कॉलेज में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया की वर्चुअल उपस्थिति में टीकाकरण का महाअभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासनिक समिति की प्रधान श्रीमती कांता ठाकुर ,जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन, एसपी विवेक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश, सीएमएचओ जीसी चौरसिया, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोरोना काल के कारण सूने पड़े रेलवे स्टेशन में अब तक ट्रेन चलने का इंतजार हो रहा है। पिछले दिनों दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बिलासपुर इतवारी सहित कई ट्रेनों को शुरू किया गया है। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है ,कि छिंदवाड़ा से इतवारी के बीच चलने वाली ट्रेन भी शुरू हो जाएगी। और कोरोना काल को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 1 जून से 30 जून तक के लिए छिंदवाड़ा ट्रेन को बंद रखा है । इसके बाद संभावना यह है कि जुलाई से यह ट्रेन शुरू हो सकती हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल आने के माध्यम से बता रहे हैं कि मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिलता है ।कभी धूप खेल रही है, तो कभी आसमान में बादल छाने से आसमान में तल्खी देखी जा रही है। वही चुभन भी पैदा कर रही धूप में उमस बढ़ा दी है ।ऐसे में 1 सप्ताह पूर्व बोवनीे कर चुके किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है। मानसून आने के बाद बारिश पर ब्रेक लगने से गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।

Transcript Unavailable.

प्रशस्ति पत्र देकर हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा तहसील से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही अमरवाड़ा के कोरोना वायलेंटियर्स की अमरवाड़ा- आज सम्पूर्ण जिले में कलेक्टर श्री सौरभ सुमन के निर्देशन में टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। जिसमें जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिले के सभी विकास खंडों में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक और कोरोना वायलेटियर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी तारतम्य में अमरवाड़ा में भी विकासखंड समन्वयक वंदना राकेसिया के सहयोग से संपूर्ण अमरवाड़ा विकासखंड के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में और अमरवाड़ा में कोरोनावायरस से बचाव हेतु वायलेंटियर्स ने लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित कर ,साथ ले जाकर टीकाकरण केंद्रों में लोगों को वैक्सीन लगवाया और विशेष सहयोग किया । फलस्वरूप संपूर्ण नगर में तथा संपूर्ण विकास खंड में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इन कोरोना वायलेंटियर्स ने भी अपनी निष्ठा से निस्वार्थ भाव से आज लोगों के टीकाकरण हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । लोगों को जागरूक करने में टीकाकरण के प्रति लोगों का भ्रम दूर करने में ,मास्क लगाने एवं अन्य सावधानियां बरतकर कोरोना संक्रमण से बचाव में इन सभी कोरोना वायलेंटियर्स ने विशेष सराहनीय कार्य किया है। इस महत्वपूर्ण महा अभियान में अमरवाड़ा विकास खंड से कोरोना वायलेंटियर्स राजेश तिवारी ,प्रवीण सक्सेना, भुवनेश्वर सूर्यवंशी, विजय नामदेव संदीप सोनी ,मनोज सिंगारे ,दिलीप सिंगारे, जयकुमार सलवार, विजय डेहरिया ,दिनेश चंद्रवंशी, जितेंद्र मालवीय, प्रवीण वर्मा, पदम डेहरिया पप्पू चौबे कृष्ण कुमार डेहरिया मुकुंद वर्मा ,राकेश सूर्यवंशी, मस्तराम चंद्रवंशी, वाली गुरबेले सहित सभी कोरोना वायलेंटियर्स ने विशेष सहयोग प्रदान किया है। क्लिक कर ऑडियो को सुन सकते हैं।

कानो के रोगों के लिए सरल व्यायाम

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहा है कि जिले में कोरोना के दूसरे लहर में भले ही संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। लेकिन मौत नहीं थम रही है । रविवार को लगभग 7 दिन बाद एक बार फिर रविवार को तीन मरीजों के इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। मृतकों में उमरेड क्षेत्र की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नगर निगम की टीम द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार किया गया है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में बादलों की आवाजाही जारी है। इसी दौरान जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। लेकिन ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलने के साथ ही हल्की बौछारें पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं अधिकांश किसान अब अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे मौसम विभाग आगामी 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जाता रहा है। वहीं रविवार को जिला मुख्यालय सहित चौरई, बिछुआ एवं तामिया विकासखंड में बारिश दर्ज की गई है।