मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में विश्व योग दिवस को टीकाकरण के महाअभियान के रूप में मनाया गया है। सोमवार को जिले में बनाए गए 210 वैक्सीनेशन सेंटर में लगभग 18 हजार से विपरीत रिकॉर्ड 34 हजार से ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है। देर रात तक लोगों ने पूरे उत्साह के साथ टीका लगवाया। सोमवार को सुबह स्थानीय पीजी कॉलेज में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया की वर्चुअल उपस्थिति में टीकाकरण का महाअभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासनिक समिति की प्रधान श्रीमती कांता ठाकुर ,जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन, एसपी विवेक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश, सीएमएचओ जीसी चौरसिया, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे ।
