मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए तो सिविल अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी का कमिश्नर चंद्रशेखर बोरकर ने निरीक्षण किया। कोविड-19 और आईसीयू कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएं । इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ की कमी का भी मुद्दा उठा। इसी के साथ में गुरुवार को शाम 4:30 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। कमिश्नर श्री बोरकर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कोविड-19 जांच की व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा की। सिविल अस्पताल में हाल ही मैं आईसीयू कक्ष के निरीक्षण में आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। इस दौरान आईसीयू वार्ड में आवश्यक सुविधा करने को कहा वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण नहीं होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग एनआरसी में भर्ती बच्चों के लिए करने के निर्देश दिए ।साथ ही बीएमओ डॉ एनके शास्त्री ने अस्पताल में स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी देते हुए उनके लिए जनरेटर की आवश्यकता से कमिश्नर को अवगत कराएं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोरोना की संभावित तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए तीसरे लहर से लड़ने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों में जुट गया है। जिला अस्पताल में चाइल्ड कोविड यूनिट की तैयारी अंतिम चरण में है ।इसी को लेकर चाइल्ड कोविड-19 की व्यवस्थाओं का जायजा लेने संभागीय कमिश्नर बी चंद्रशेखर गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे । उन्होंने जिला अस्पताल की चाइल्ड कोविड यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने संभागीय कमिश्नर को चाइल्ड कोविड यूनिट में की जा रही व्यवस्थाओं वाई फाई सुविधा, मॉनिटरिंग, के लिए बनाए गए ट्रांसपेरेंसी टनल आदि की जानकारी दी।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल बानी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मंगलवार की रात ज्यादातर क्षेत्रों में रिमझिम और मध्यम बारिश दर्ज की गई। बोवनी करने की बाद लंबे अंतराल के बाद यह बारिश फसलों के लिए अमृत साबित हुई है। शुरुआती मानसून बारिश के बाद किसान बोवनी में जुटे हुए थे। लेकिन बारिश अचानक रुक गई और बोवनी होने के बाद भी लगभग 1 सप्ताह जिले के कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई ।मंगलवार की रात अचानक मौसम बदला और हल्की और मध्यम बारिश जिले के कई हिस्सों में दर्ज की गई। यह बारिश ने फसलों के लिए अमृत वर्षा का काम किया है।

Transcript Unavailable.

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर मई माह में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तारीख में परिवर्तन किया गया है। अब नेशनल लोक अदालत 8 मई के स्थान पर 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार गोयल ने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण 10 अप्रैल को प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत की जाकर 8 मई को आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया था। लेकिन संक्रमण को देखते हुए प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई को आयोजित की गई है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में छिन्दवाडा ने एक बार फिर पहली पोजीशन प्रदेश में हासिल कर ली है। मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन ने प्रदेश में ए ग्रेड आने पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया है। वहीं आदिवासी अंचलों में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण पर जोर दिया है।जिला कलेक्टर सभाकक्ष में हुई बैठक में जिला कलेक्टर श्री सुमन ने कहा कि तामिया और हर्रई क्षेत्र में लोग जागरूक हो रहे हैं। और वैक्सीन लगाने के लिए आगे भी आ रहे हैं। हमें इस प्रेरणा को बनाए रखना है ।और गति के साथ इन क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण करवाना है। जिले के पूरे शासकीय अमले ने वैक्सीनेशन महा अभियान में अभूतपूर्व कार्य किया है। महाअभियान के प्रथम दिवस जिले मैं उपलब्ध वैक्सीन के लगभग सभी रोज का लाभ उठाते हुए सही 37 हजार से ज्यादा लोगों को टीके लगाए हैं ।और राज्य स्तर से निर्धारित लक्ष्य का लाभ 208 प्रतिशत प्राप्त किया गया है ।इसके लिए जिले की पूरी टीम को बधाई दी हैं। हमें आगे भी इसी उत्साह के साथ कार्य करते रहना है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मौसम में लगातार परिवर्तन का दौर जारी है। जिले में मंगलवार को सुबह से देर शाम तक घने बादल ने अपना डेरा बनाए हुए था। लेकिन देर रात बादलों की गड़गड़ाहट के साथ में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जिससे वातावरण में न केवल ठंडक बढ़ा दी बल्कि किसानों को चेहरे पर खिले हैं। वहीं बीते 1 सप्ताह से बारिश पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई थी। वही बुवाई कर चुके किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही थी लेकिन मौसम विभाग ने 23 से 27 जून तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार जिले में इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम व घने बादल रहने वह बारिश होने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ाशुन्य रहा है। वही सिम खिलाफ से जारी रिपोर्ट में दो नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जबकि 3 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव में जिला अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। इन मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अब जिले में 17 एक्टिव के शेष रह गए है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पवन मुक्त आसान पेट का दर्द कब में राहत मिलती है ।और इस आसन को करने से बेहतर पेट की समस्याओं को दूर किया जा सकता है क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।