मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में जिले में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसमें छिंदवाड़ा जिला भी शामिल है। इधर शुक्रवार के बाद शनिवार को भी तेज धूप व तपन से बादलों की आवाजाही बढ़ी और उमस के साथ-साथ बेचैनी भी पड़ी हुई हैं। वहीं जिले में अब तक औसतन 9 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है ।मौसम विभाग आने के पूर्व ही जारी बारिश के चलते जून महीने का कोटा पूर्ण हो चुका है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि कोटे से 60 फ़ीसदी तक ज्यादा बारिश हो चुकी है सभी विकास खंडों में बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
"एक कदम अंधश्रद्धा निर्मूलन की ओर" कार्यक्रम के तहत आखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय महासचिव हरिष देशमुख एवं राष्ट्रसंत तुकडोजी विचारधारा ज्ञानेश्वरजी रक्षक ने " संत परंपरा और वैचारिक परिवर्तन" विषय पर अपनी राय रखी ।साथ ही वर्तमान परिवेश में संतो के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने की आवश्यकता बतलाया है।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा ने सभी न्यायाधीश गण की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने इस साल जिले में समझौता योग्य प्रकरणों की जानकारी और ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों के निराकरण के लिए न्यायाधीश गण को निर्देशित किया गया।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि नर्सेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर लेकर ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों का कहना है कि मांगे पूरी ना होने पर वे 28 जून को सामूहिक अवकाश पर रहेगी। इसके बाद भी मांगे नहीं मानी जाती है, तो नर्सेस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी। एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष मंजू बारी ने कहा कि शुक्रवार को 12 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा है एसोसिएशन के मुख्य मांगे हैं, कि अन्य राज्यों की तरह उन्हें भी उच्च स्तरीय वेतनमान दिया जाए पुरानी पेंशन योजना लागू होना, कोरोना काल में शहीद नर्सिंग स्टाफ के परिजनों को अनुकंपा और और कोरोना योद्धा का सम्मान दिया जाए, कोरना काल में शासन द्वारा जारी घोषणा का लाभ दिया जाए। कोरोना के काल कार्यरत नर्सों को सम्मानित कर अग्रिम दो वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले की मंडी में मूंग की खरीदी प्रक्रिया के मापदंड को लेकर विवाद शुरू हो गया है। नगर के नीचे वेयरहाउस स्थित खरीद केंद्र में गुरुवार को तीन और शुक्रवार को 20 मूल लेकर आए। किसानों को वापस लौटना पड़ा है। 20 किसानों की उपज को रिजेक्ट कर दिया गया है।तीन किसानों को ऊपर लाने के लिए कहा गया है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर से मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मारामारी से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा सबक लिया है। दूसरी लहर में बड़ी मशक्कत कर प्रशासन ने ऑक्सीजन की समस्या से पार तो पा लिया था। लेकिन संभावित तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक बताई जा रही है। ऐसे में ऑक्सीजन के लिए किसी प्रकार का रिक्स नहीं किया जा सकता। इसीलिए तीसरी लहर की तैयारी में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब प्रशासन द्वारा प्रकृति में मौजूद ऑक्सीजन को संग्रहित करने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत जिला अस्पताल में पीएसए प्लांट स्थापित किया जा रहा है। शासन की ओर से जिला अस्पताल के लिए 2 प्लान की स्वीकृति दे दी गई है ।एक प्लांट ट्रामा यूनिट के सामने लगाया जा रहा है। जबकि दूसरा प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा जिला अस्पताल में पूर्व से स्थापित ऑक्सीजन स्टोरेज प्लांट की क्षमता दोगुनी करने शासन ने निर्देश दिए हैं। इसी के साथ इस प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से मोबाइलवाणी पर गणेश अंबाडारे बता रहे हैं। कि रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आदिवासी विकास संगठन ने बलिदान दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में इसको मनाया गया है ।ग्रामीण क्षेत्रों में राय दुर्गावती के बलिदान दिवस को याद कर मनाया गया।
मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से गणेश अम्बाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बताये कि नगर निगम कर्मियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगोके बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे में लोगों को वैक्सिंग के प्रति जागरूक और सतर्कता के साथ-साथ लोगों में वैक्सीन को लेने के लिए सेंटर पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
