मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा- नागपुर रेलवे स्टेशन तक चलने वाली ट्रेन 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है ।इसके पहले कोरोना संक्रमण के कारण 3 जून से इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार को इस ट्रेन को चलाने जाने के निर्देश एक बार फिर से रेलवे अधिकारियों को पहुंच गए हैं। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार यह ट्रेन 12बजकर40 पर छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से नागपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह इतवारी रेलवे स्टेशन से 7:45 बजे रवाना होकर तकरीबन 4 घंटे में छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन सुबह 11:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे नागपुर के लिए रवाना होगी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विविध समस्याओं पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुनाराम बाविस्टाले एवं ग्राम पंचायत देवी के उपसरपंच गणेश आंबाडारे की छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर विशेष बातचीत

राष्ट्रिय साख्यिकि दिवस पर छिदवाडा मोबाईलवाणी कम्युनिटी मिडिया चैनल पर एक खास मुलाकात प्रशांत भगत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय नागपुर

रामाकोना देवी मार्ग निर्माण को पूर्ण करने सौपकर दी आंदोलन की चेतावनी विगत 20 वर्षों से रामाकोना देवी मार्ग निर्माण मात्र 100 मीटर कार्य अपूर्ण रहने से बारिश में आवागमन ठप हो जाता है, जिससे जरा सी बारिश होने पर ग्रामीणों का आना जाना बाधित हो जाता है, इस हेतु ग्रामीणों द्वारा पूर्व में आत्मदाह चक्का जाम भी आयोजित किया गया था, परंतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्य पूर्ण होने की आश्वासन दिए थे, एवं चक्काजाम आंदोलन को स्थगित किया था परंतु आज तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, आज दिनांक 28 जून 2021 को ग्रामीणों द्वारा एसडीएम सौसर के नाम ज्ञापन दिया वही क्षेत्रीय विधायक विजय चोरे द्वारा मौका स्थल पर उपस्थित होकर ग्रामीणों से चर्चा की एवं उक्त कार्य 1 सप्ताह तक कार्य प्रारंभ नहीं किया तो ग्रामीणों के साथ विधायक विजय चौरे भी अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ करेंगे, ग्रामीणों ने कार्य प्रारंभ करने की मांग रखी, ग्रामीणों में उपस्थित पुनाराम बावीसटाले, सुनील तिवारी, संदीप लोनारे, गणेश अंबाडरे, अन्नाजी रूंघे, प्रमोद पातुरकर, उमराज गौतम, जागेश्वर धुंडे, आदि उपस्थित थे, साथ ही एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे,

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में 28 जून को कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जाने था परन्तु वैक्सीनेशन ना होने के कारण अब 29 जून को किया जायेगा।

वाचनालय भवन का नहीं हुआ निर्माण उजागर हो रही है ग्राम पंचायत की लापरवाही मामला - ग्राम पंचायत देवी का ---------------------------------------------------------------------- सौसर विकास खंड की ग्राम पंचायत देवी में निर्माण कार्यों को लेकर भारी लापरवाही उजागर हो रही है । ग्राम पंचायत देवी में एक नया मामला प्रकाश में आया है ।सन् 2018 में सांसद निधि से वाचनालय हेतू ढाई लाख रुपए की स्विकृति हुई है । जिसका विधिवत भूमीपुजन सन् 2019 में किया गया था किन्तु वर्तमान तक भवन नहीं बन पाया । यह वाचनालय ग्राम से लगभग महज 200 मी दुरी पर घडेला रोड पर है । और उक्त निर्माण कार्य का भूमि-पूजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी सौसर के ब्लाक अध्यक्ष पुनाराम बाविस्टाले के हस्ते पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थितियों में संपन्न हुआ था । वाचनालय निर्माण न होने से पुस्तक प्रेमियों में रोष व्याप्त है । ज्ञात हो की इसी भुमीपूजन कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक समन्वयक पहुंचे थे और ग्राम में स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय हेतू भूमी चयन किया था जहां पर आज अधुरा शौचालय बनकर पड़ा है । ग्रामपंचायत की लापरवाही एवं अनियमितताएं सामने ला रहा है ।

रेडियो के द्वारा ही सही जानकारी मिलती है

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना महामारी के चलते लोग डाउन में छूट के बाद भी रविवार को कर्फ्यू जारी रखा गया था। लेकिन शनिवार को राज्य शासन के फैसले के बाद जिला आपदा प्रबंधन समिति की अनुशंसा पर जिला कलेक्टर ने रविवार कर्फ्यू से प्रतिबंध हटा दिया गया है। इसके बाद अब जिले भर में रविवार को बाजार पूरी तरीके से खुल सकेंगे जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन के अनुसार बाजार में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।