मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल बानी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मंगलवार की रात ज्यादातर क्षेत्रों में रिमझिम और मध्यम बारिश दर्ज की गई। बोवनी करने की बाद लंबे अंतराल के बाद यह बारिश फसलों के लिए अमृत साबित हुई है। शुरुआती मानसून बारिश के बाद किसान बोवनी में जुटे हुए थे। लेकिन बारिश अचानक रुक गई और बोवनी होने के बाद भी लगभग 1 सप्ताह जिले के कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई ।मंगलवार की रात अचानक मौसम बदला और हल्की और मध्यम बारिश जिले के कई हिस्सों में दर्ज की गई। यह बारिश ने फसलों के लिए अमृत वर्षा का काम किया है।