मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले वासियों ने घर में रहकर किया योग, विभिन्न संगठनों ने भी आयोजित की वर्चुअल कार्यक्रम 7 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ रहे घर पर रहकर थीम पर योग मनाया गया। सभी जिले वासियों सहित जिले के लगभग 450 अधिकारियों, कर्मचारियों ने वर्चुअल जुड़कर अपने घर आंगन व उपयुक्त स्थानों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग किया। इस कार्यक्रम में 4 हजार 155 संस्थाओं द्वारा फॉर्म भरा गया। एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित वर्चुअल योग के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेंद्र सिंह नागेश की अध्यक्षता में जिले के सभी अधिकारी,कर्मचारियों व सामान्य जन द्वारा योगाभ्यास किया गया।
