मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में खाद की उपलब्धता भरपूर होने के बाद भी खुले बाजार में यूरिया व डीएपी की ज्यादा कीमत वसूली जा रही है। और किसान बाजार से ही खाद उठाने को मजबूर है । जिले में इस साल अग्रिम भंडारण कर खाद का भरपूर स्टॉक किया गया है। जिले में वर्तमान में लगभग 7 से 8 हजार मैट्रिक टन डीएपी और 16 से 17 हजार मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इतना ही डीएपी व यूरिया की रैंक हर सप्ताह जिले में 2-2 हजार मैट्रिक टन खाद छोड़ रही है। इसके बाद भी खुले बाजार में व्यापारी खाद कीमतों में मनमानी कर रहे हैं। शहर में ही खाद बेचने वाले कई प्रतिष्ठान यूरिया के 300 से साढे 300 रूपये तक ले रहे हैं। जबकि यूरिया की कीमत केवल 266.50 रूपये है। इसके बाद भी व्यापारी से 100 से 150 रुपए तक यूरिया की बोरी किसानों से ज्यादा ले रहे हैं। खाद खुले बाजार से लेना किसानों की मजबूरी है। इसके बाद फसलों की बेहतरी के लिए खुले बाजार से खाद लेना जरूरी है।