मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में 21 जून से शुरू होने जा रहे हैं। महाटीकाकरण अभियान की शुरुआत प्रभातफेरी निकालकर की जाएगी ।वहीं शहर समेत जिले के 210 केंद्रों में 33 हजार 700 लोगों को टीके लगाए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ जी सी चौरसिया ने कहा कि टीकाकरण महा अभियान का कार्य 21 जून को सुबह 7 बजे से प्रभातफेरी निकालकर प्रारंभ होगा और सुबह 9 बजे औपचारिक कार्यक्रम आयोजित होगा। शहरी क्षेत्रों में दिव्यांगों के लिए टीकाकरण के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं। इस महाटीकाकरण अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर आदिवासी अंचलों में आदिवासी महिला समूह की महिलाएं अपनी भागीदारी देगी।