पांच वर्षीय बालिका लगा लेती है 70 से अधिक योगासन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज रामाकोना - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज हम एक ऐसी शख्सियत या यूं कहो एक ऐसी छोटी सी 5 वर्षीय बालिका से जो इतनी छोटी उम्र में 70 से अधिक आसन बखूबी ढंग से लगा लेती । जी हां सौसर निवासी कुमारी अद्विता चंद्रकांत नाचनकर 70 से अधिक योगासन जिसमें कई कठिन आसन जैसे हलासन, चक्रासन, पाद पश्चिमोत्तानासन, जानुशीरासन ,गोमुखासन, वृक्षासन, ताड़ासन ,वक्रासन, नौकासन, सुप्त पद्मासन, सुप्त वज्रासन ,धनुषासन, भू-नमनासन, उष्ट्रासन ,कृष्णासन अर्धमत्स्येंद्रासन ,सर्वांगासन इत्यादि बखूबी ढंग से लगा लेती है। कुमारी अद्विता नाचनकर ने बताया कि उसे योगाभ्यास करना बहुत अच्छा लगता है। जब वह 3 वर्ष की थी, तभी से अपने पिता श्री चंद्रकांत नाचनकर को योग करते हुए देखते हुए उसे भी योग करने की लालसा जागी और वह अपने पिता के मार्गदर्शन में योग करने लगी। इसके अतिरिक्त कुमारी अद्विता को पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्य जैसे पौधे लगाना बागवानी करना इत्यादि भी अच्छा लगता है।