मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि क्षेत्र में प्री मानसून में कपास की बोनी कर चुके किसानों को अब बीज के अंकुरण को बचाने की चिंता सता रही है। किसानों का कहना यह भी है कि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो किसानों को दोबारा बोवनी करनी पड़ सकते हैं। बीते 3 दिन से तेज गर्मी और धूप से अंकुरम प्रभावित हो रहा है। वही मृग नक्षत्र में कपास की बोवनी करने वाले किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं ।वहीं जिले के विकासखंडसौंसर में 40 हजार हेक्टेयर में खरीफ की फसल में सर्वाधिक 30 हजार हेक्टेयर में कपास की बोवनी होती है। जिसमें 20 फ़ीसदी किसान प्री मानसून में बोवनी कर चुके हैं।