रामाकोना- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के स्वयंसेवक सेविकाओं ने कन्हान नदी के सुरम्य में तट पर स्थित स्थित संत लीलामृत वाटिका में साफ-सफाई कर पौध रोपण किया। स्वयंसेवकों ने आम, नीम, अशोक, पीपल, आंवला, जामुन ,पीपल , करंज आदि फलदार छायादार एवं धार्मिक महत्व के पौधों का रोपण किया। स्वयंसेवकों ने पौधरोपण हेतु गड्ढे तैयार कर पौधे रोपे एवं उसमें ट्री गार्ड लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया.इसके पूर्व स्वयंसेवको ने वाटिका की साफ सफाई की वाटिका में कचरा, पाउच, पन्नी, पॉलिथीन आदि का एकत्रीकरण करते हुए गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संपूर्ण वाटिका से गाजर घास हटाकर उसका उचित निपटान किया। साथ ही वाटिका के गड्ढों का पूराव करते हुए तार फेंसिंग की मरम्मत का कार्य किया।संस्था प्राचार्य ए एच खान के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस श्रमदान कार्य में 40- स्वयंसेवक सेविकाओं ने अपनी सहभागिता दी।इस अवसर पर तर्कशील संस्था के सचिव एवं रेशनालिस्ट पीकेएस गुर्वे ,ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायती राज मास्टर ट्रेनर दिनकर पातुरकर ,संत एकनाथ षष्टी नदी महोत्सव समिति के श्यामराव जी जैवार नेहरू युवा केंद्र ब्लाक प्रमुख अक्षय पातुरकर उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में लंबे समय से बारिश का इंतजार आखिरकार मंगलवार से बारिश का दौर शुरू हो गया है। और जिससे जिले के लगभग सभी हिस्सों में रिमझिम और मध्यम बारिश दर्ज की गई है, या नहीं पानी फसलों के लिए अमृत बनकर बरस रहा है ।जिले के अधिकतम क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है। और किसानों के चेहरे भी खिले हैं ।जिले में लगभग 4 लाख 98 हजार हेक्टेयर में खरीफ सीजन की फसलें लगाई गई है। इसी जीवन के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने के कारण जून में ज्यादातर किसानों ने बोनी संपन्न की गई थी ।लेकिन जून की अच्छी बारिश के बाद फसलों को पानी की जरूरत थी लेकिन जिले के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर बारिश नहीं हुई। और फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थी ।लेकिन सोमवार की रात से जिले में बादलों ने डेरा डाला और बारिश शुरू हुई रिमझिम बारिश और मध्यम बारिश ने जिले के सभी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। और यह रवि फसलों के लिए अमृत बनकर बरस रही है।

Transcript Unavailable.

छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड पाढुर्णा की ग्राम डुडीवाणी से कमलेश कुमार धुर्वे मोबाइलवाणी से बता रहे है कि 29 जून को वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया था ।परंतु वैक्सीन ग्राम में नहीं पहुंची और ग्रामीणों के लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाई ।आज 23 जुलाई हो चुकी है। परंतु वैक्सीन अब तक के ग्राम में नहीं पहुंच पाए लोगों में वैक्सीन लगाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन अब तक हमारे ग्राम में नहीं पहुंचाई गई है। और ना ही हमें मिल पाई है ।लोग वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं।

गहरानाला जो की जरासी बाढ़ में घंटों जाम रहता है । पुलिया निर्माण को लेकर कि जा रही लापरवाही पर विशेष बातचीत ग्राम पंचायत रामाकोना के उपसरपंच अब्दुल कलाम अंसारी के साथ

सड़क की दलदल ने रोका छिंदवाड़ा सांसद का काफिला तालाब बनी सड़क में सौंसर विधायक का वाहन फंसा इस में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त एससी आयोग के अध्यक्ष सवार थे -------------------------------------------------------------------------- दिल्ली रवाना होने छिंदवाड़ा से नागपुर एअरपोर्ट के लिए रवाना हुआ सांसद नकुलनाथ का काफिला बारिश में तालब बनी देवी सड़क की दलदल में फंसा। काफिले में आगे चल रहा सौंसर विधायक विजय चौरे का वाहन जैसे दलदल में फंसा काफिले को पीछेे रोक दिया गया। विधायक के वाहन में एससी आयोग के सदस्य राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त गुरूचरण खरे सवार थे। 10 मीनिट बाद पानी कम होने पर सांसद का काफिला अपने गंतव्य की और निकला। आज सौंसर क्षेत्र में तेज बारिष हुई। नागपुर.छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 547 पर स्थित गहरानाला उफान पर होने से आवागमन दोपहर 12 बजें से बंद हो गया था। सांसद के काफिलें को वैकल्पिक मार्ग से नागपुर पहुंचाने की प्रशासन ने व्यवस्था बनाई थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार इस में देवी मार्ग का उल्लेख नहीं था। कांग्रेस नेताओं के अनुसार छिदवाड़ा से नागपुर के लिए कम लंबाई का मार्ग होने से सांसद का काफिला इस मार्ग से निकला। जो 2.45 बजे देवी मार्ग पर आकर तालाब बनी सड़क में फंसा। ऐसे निकला काफिला सांसद के काफिले में आगे चल रहा सौंसर विधायक का वाहन जैसे तालाब बनी सड़क पर आया तो दलदल में फंस गया। इसे देख काफिले के अन्य वाहनों को पीछे रोक दिया गया। दूसरे वाहन को बांध कर विधायक का वाहन दलदल से बहार निकाला गया। इस दौरान सांसद के काफिलें को सुरक्षित रूप से दलदल बनी सड़क से निकाला गया। विधायक ने प्रशासन पर उतारी भड़ास देवी सडक के 100 मीटर के इस हिस्से में सड़क नहीं बनी है, हर वर्ष बारिष में यह तालाब की शक्ल ले लेती है तब घंटो आवागमन बंद रहता है। समस्या 30 वर्ष पुरानी है। सड़क नहीं बनने पर आज की समस्या पर विधायक श्री चौरे ने प्रषासन की नकारा कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया। इस लिए नहीं बनी सड़क इस मार्ग पर जिस हिस्सें में सड़क बनना है उसे एक किसान द्वारा रोका जा रहा है। मामला कोर्ट में होना बताया जा रहा है। किसान का आरोप है कि सड़क में गई भूमि का उसे अब तक मुआवजा नहीं मिला है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश का उत्तम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना काल में बंद पड़े स्कूलों को एक बार फिर शुरू कराने की सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। प्रदेश स्तर पर हाई हायर सेकेंडरी स्कूल को 26 जुलाई से लगाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए आपदा प्रबंधन समिति का निर्णय और अभिभावकों की सहमति को अनिवार्य रखा गया है। एक ओर जहां कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को लगाने के लिए तैयारी हो रही है। वहीं दूसरी और स्कूलों में पढ़ाने के लिए पुस्तकें अब तक नहीं पहुंची है। हर साल से आज के स्कूलों में निशुल्क पुस्तकें जुलाई के पहले ही पहुंच जाती है। लेकिन इस बार इंतजार हो रहा था हो रहा है । कि 26 जुलाई को यदि स्कूल शुरु होती है, तो बिना पुस्तकों के पढ़ाई होगी। वहीं दूसरी और दसवीं कक्षा 4 विषय और 12वीं के दो विषयों का सिलेबस बदलने के कारण पुराने पुस्तक के भी काम नहीं आएगी। ऐसे में आने वाले 4 दिनों बाद स्कूल खुलने के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई फिलहाल शुरू नहीं हो पाएगी।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में 2 दिनों से रिमझिम बारिश ने मंगलवार को मौसम में परिवर्तन के साथ ही जिले भर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते शाम होते-होते मौसम में ठंडक घोल दी है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना भी जताई है। जिले में अब तक 322.8 मी मी औषत वर्षा दर्ज की गई है। जो कि बीते वर्ष में इसी अवधि तक 394.7 मी मी औषत वर्षा दर्ज की गई थी। मौसम मे बदलाव होने से मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। जिससे सुखी फसलों को एक नया जीवनदान मिला है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.