मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश का उत्तम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना काल में बंद पड़े स्कूलों को एक बार फिर शुरू कराने की सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। प्रदेश स्तर पर हाई हायर सेकेंडरी स्कूल को 26 जुलाई से लगाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए आपदा प्रबंधन समिति का निर्णय और अभिभावकों की सहमति को अनिवार्य रखा गया है। एक ओर जहां कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को लगाने के लिए तैयारी हो रही है। वहीं दूसरी और स्कूलों में पढ़ाने के लिए पुस्तकें अब तक नहीं पहुंची है। हर साल से आज के स्कूलों में निशुल्क पुस्तकें जुलाई के पहले ही पहुंच जाती है। लेकिन इस बार इंतजार हो रहा था हो रहा है । कि 26 जुलाई को यदि स्कूल शुरु होती है, तो बिना पुस्तकों के पढ़ाई होगी। वहीं दूसरी और दसवीं कक्षा 4 विषय और 12वीं के दो विषयों का सिलेबस बदलने के कारण पुराने पुस्तक के भी काम नहीं आएगी। ऐसे में आने वाले 4 दिनों बाद स्कूल खुलने के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई फिलहाल शुरू नहीं हो पाएगी।
