Transcript Unavailable.
रानसब्जी वाघाटी का विशेष महत्व है आषाढ़ी एकादशी पर छिंदवाड़ा - वैष्णव पंथ एवं वारकरी सांप्रदाय के श्रद्धालुओं के लिए आषाढ़ी एकादशी पर उपवास व्रत छोड़ने के लिए वाघाटी रानसब्जी का विरोध महत्त्व है वर्षों से चली आ रही इस पंरपरा में वाघाटी के इस फल को गोविंद फल भी कहते हैं । आषाढ़ी एकादशी पर विशेष महत्व होने के कारण इस फल की अधिक मांग होती शहरी क्षेत्र में चार से पांच सौ रुपए किलो बिकती है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सौ से दो सौ रुपए किलो बिकता है यह गोविंद फल वाघाटी । आयुर्वेदिक महत्त्व भी है इस फल का इस संबंध में ग्रामीणों के अनुसार पित्तनाशक, वातनाशक, कपनाशक के अलावा विविध बिमारियों में इस फल की बेला की जड़ ,पत्ते, फुल और फल उपयोग में लाते हैं ग्रामीण वैध लोग । मुलत: यह बेला कटेली होती है जंगली भागों के अलावा नदी-नाले एवं खेतों के कुंपन पर मिलती है । महाराष्ट्र,विदर्भ एवं मध्यप्रदेश के हिस्सों में आषाढ़ी एकादशी पर इस फल की सब्जी खाकर हि व्रत छोड़ने की पंरपरा है ।
मंदिरो में पुजा अर्चना कर निकाली दिड्डी यात्रा देवशयनी ग्यारस आषाढ़ी एकादशी पर विठ्ठल रुखमाई मंदिर में अभिषेख पुजा अर्चना हुई एवं रात जगा हुआ जिले के रामाकोना , बेरडी, सौसर एवं मोहगांव के विठ्ठल मंदिर में दर्शन हेतू दिन भर श्रध्दालु कोरोना गाइड लाइन का पालन कर पहुंचे पैठनतुल्य श्रीतिर्थ क्षेत्र रामाकोना में जय जय राम कृष्ण हरि के उदघोष से आषाढ़ी एकादशी पर गुंज उठा । विगत वर्ष से कोरोना काल के चलते पंढरपुर की वारी में नही पहुंच पाने के कारण वैष्णव पंथ एवं वारकरी सांप्रदाय के भक्त एवं श्रध्दालू ने एक माह से रोज सुबह दिड्डी निकाल कर ग्राम के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं आज आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर दिड्डी ने ग्राम के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर विठ्ठल रुखमाई मंदिर, एकनाथ महाराज मंदिर एवं संत लिलामृत घाट पर पहुंच पुजा अर्चना की वहीं रात्रि में संत श्री हिरामन महाराज व वाताजी महाराज की पालकी भ्रमण हुआ । शुक्रवार को वारी के सांकेतिक पुजन के तहत संत लिलामृत घाट कन्हान नदी पर गोपालपुरी की तर्ज पर दहीलाही संपन्न होगी । आषाढ़ी एकादशी के अवसर क्षेत्र के विविध ग्रामों से श्रद्धालु दर्शन हेतू रामाकोना पहुंचे
ट्रस्ट द्वारा विगत दिनों लगभग 3 लाख 55 हजार भोजन के पैकेट वितरित किये गए है।
किसान हुए खुश
भोजन के बाद इस आसन पर अवश्य बैठना चाहिए। पाचन तंत्र मज़बूत करता है।
Transcript Unavailable.
हल्की बारिश ने दी लोगो को राहत
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला के अमरवाड़ा तहसील से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी की खबर का असर बता रहे है। विगत दिनों 4 जुलाई 2021 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित की गयी थी। जिसका शीर्षक था 'अमरवाड़ा सिंगोड़ी की पेंच नदी पर मात्र बांस की रेलिंग से दुर्घटनाओं को आमंत्रण "।जिसमे बताया गया था,कि छिंदवाड़ा जिले और अमरवाड़ा तहसील के मध्य स्थित सिंगोड़ी में पेंच नदी के पुल विगत दिनों दुर्घटनाओं के कारण रेलिंग लगभग टूट चुकी थी।विगत दिनों अमरवाड़ा के पत्रकारों संघ ने एक मुहीम छेड़ी जिस में शासन प्रशासन से इस बात के लिए आहवाहन किया गया कि इस पुलिया की मरम्मत शीघ्र ही करायी जाये और साथ ही रेलिंग का भी कार्य कराया जाये। इस खबर को प्रसारित करने के बाद निष्कर्ष यह निकला कि अतिशीघ्र इस पर सम्बंधित विभाग द्वारा कार्रवाही की गयी और रेलिंग का कार्य आरम्भ किया गया,इस प्रकार से मोबाइल वाणी पर चलायी गयी खबर का असर हुआ है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में राशन दुकानें लेट खुलने के बाद अब पीडीएस का सर्वर समस्या बना हुआ है। पिछले 1 सप्ताह से सर्वर के कारण राशन का वितरण लेट होता जा रहा है। सर्वर स्लो रहने के कारण हर दिन चंद लोगों को ही राशन मिल पा रहा है । जिले में 7 जुलाई के बाद ही राशन दुकानें खुल खुल सके हैं। शासन ने इस माह जुलाई माह के राशन के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जुलाई माह का 5 किलो प्रति व्यक्ति आज भी आबंटित किया है। जिसका वितरण 7 जुलाई के बाद ही शुरू हुआ है। लेट राशन दुकान खुलने के बाद भी अब सर्वर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। हर दिन सर्वर स्लो चलने से लोगों को वापस लौटना पडता है।
