मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में राशन दुकानें लेट खुलने के बाद अब पीडीएस का सर्वर समस्या बना हुआ है। पिछले 1 सप्ताह से सर्वर के कारण राशन का वितरण लेट होता जा रहा है। सर्वर स्लो रहने के कारण हर दिन चंद लोगों को ही राशन मिल पा रहा है । जिले में 7 जुलाई के बाद ही राशन दुकानें खुल खुल सके हैं। शासन ने इस माह जुलाई माह के राशन के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जुलाई माह का 5 किलो प्रति व्यक्ति आज भी आबंटित किया है। जिसका वितरण 7 जुलाई के बाद ही शुरू हुआ है। लेट राशन दुकान खुलने के बाद भी अब सर्वर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। हर दिन सर्वर स्लो चलने से लोगों को वापस लौटना पडता है।