मंदिरो में पुजा अर्चना कर निकाली दिड्डी यात्रा देवशयनी ग्यारस आषाढ़ी एकादशी पर विठ्ठल रुखमाई मंदिर में अभिषेख पुजा अर्चना हुई एवं रात जगा हुआ जिले के रामाकोना , बेरडी, सौसर एवं मोहगांव के विठ्ठल मंदिर में दर्शन हेतू दिन भर श्रध्दालु कोरोना गाइड लाइन का पालन कर पहुंचे पैठनतुल्य श्रीतिर्थ क्षेत्र रामाकोना में जय जय राम कृष्ण हरि के उदघोष से आषाढ़ी एकादशी पर गुंज उठा । विगत वर्ष से कोरोना काल के चलते पंढरपुर की वारी में नही पहुंच पाने के कारण वैष्णव पंथ एवं वारकरी सांप्रदाय के भक्त एवं श्रध्दालू ने एक माह से रोज सुबह दिड्डी निकाल कर ग्राम के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं आज आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर दिड्डी ने ग्राम के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर विठ्ठल रुखमाई मंदिर, एकनाथ महाराज मंदिर एवं संत लिलामृत घाट पर पहुंच पुजा अर्चना की वहीं रात्रि में संत श्री हिरामन महाराज व वाताजी महाराज की पालकी भ्रमण हुआ । शुक्रवार को वारी के सांकेतिक पुजन के तहत संत लिलामृत घाट कन्हान नदी पर गोपालपुरी की तर्ज पर दहीलाही संपन्न होगी । आषाढ़ी एकादशी के अवसर क्षेत्र के विविध ग्रामों से श्रद्धालु दर्शन हेतू रामाकोना पहुंचे
