मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में लंबे समय से बारिश का इंतजार आखिरकार मंगलवार से बारिश का दौर शुरू हो गया है। और जिससे जिले के लगभग सभी हिस्सों में रिमझिम और मध्यम बारिश दर्ज की गई है, या नहीं पानी फसलों के लिए अमृत बनकर बरस रहा है ।जिले के अधिकतम क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है। और किसानों के चेहरे भी खिले हैं ।जिले में लगभग 4 लाख 98 हजार हेक्टेयर में खरीफ सीजन की फसलें लगाई गई है। इसी जीवन के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने के कारण जून में ज्यादातर किसानों ने बोनी संपन्न की गई थी ।लेकिन जून की अच्छी बारिश के बाद फसलों को पानी की जरूरत थी लेकिन जिले के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर बारिश नहीं हुई। और फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थी ।लेकिन सोमवार की रात से जिले में बादलों ने डेरा डाला और बारिश शुरू हुई रिमझिम बारिश और मध्यम बारिश ने जिले के सभी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। और यह रवि फसलों के लिए अमृत बनकर बरस रही है।
