मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि राज्य शासन ने शुक्रवार से गर्भवती महिलाओं को कोर्ट से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैक्सीनेशन के पहले दिन छिंदवाड़ा जिले में 217 गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन लगाए गए। सीएमएचओ डॉ जी सी चौरसिया ने कहा कि जिला अस्पताल में आयोजित सत्र में सबसे पहले गर्भवती श्रीमती मीना धुर्वे को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महिला को गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय लगाया जा सकता है। उन के माध्यम से जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को कोरोना से पचाव हेतु महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान लगाना होगा। वह प्रसव के तुरंत बाद वैक्सीन लगाएंगे। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने के बाद 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में शुक्रवार और शनिवार तक 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वही वहीं जिले में बीते 3 से 4 दिनों में अच्छी बारिश और कहीं बूंदाबांदी हो रही है जिले में 2 से 2.30 इन्च से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं शुक्रवार को भी घने बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी बारिश दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों की आवागमन बाधित भी हुआ है ।जिले के अधिकतर क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होने के बाद जिले के हर हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। और बीते दो दिनों में तापमान 3 डिग्री तक कम हुआ है। और मौसम में ठंडक घोल दी है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि जिले में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आगामी 25 जुलाई को ओएमआर आधारित विधि से परीक्षा होगी। सुबह 10बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक दो सत्रों में जिला मुख्यालय के 35 परीक्षा केंद्रों में राज्य सेवा भवन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में 11 हजार 832 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। आयोग द्वारा सभी परीक्षा में कोरोना संक्रमण के लिए जिला मुख्यालय पर जय गुरुदेव इंटरनेशनल स्कूल और सेंट जोसेफ हाई सेकेंडरी स्कूल को कोविड सेंटर बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों में 100- 100 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा कोविड-19 परीक्षार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत कोविड-19 केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर की ड्यूटी लगाई गई है। एवं चिकित्सक व्यवस्था की निगरानी में रहेंगे।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मानसून का दोबारा सक्रिय होने के बाद गुरुवार को दोपहर से शहर सहित जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई ।लगातार लगभग 3 घंटे तक हुई बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में आवागमन प्रभावित हुआ है। नदी नाले उफान पर आने के कारण गहरा नाला में लगातार 4:30 घंटे तक जाम लगा रहा । वहीं निचले हिस्सों में घरों में पानी भर गया। लगभग एक महीने बाद जिले के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार की दोपहर से झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में औसतन ढाई इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। छिंदवाड़ा शहर में 1 माह की उमस भरी गर्मी के बाद बारिश ने राहत दी है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले की सीमा से होकर लगने वाले प्रसिद्ध नागद्वार मेला लगातार दूसरे वर्ष भी स्थगित कर दिया गया है। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण अनुमति देने के बाद स्थगित किया गया था। छिंदवाड़ा व होशंगाबाद जिले की सीमा से लगे लगने वाले इस प्रसिद्ध नागद्वार मेला होशंगाबाद कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। यह मेला 2 अगस्त से 14 अगस्त 2021 तक प्रस्तावित था नागद्वार मेले में छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद जिले सहित आसपास के कई जिलों व विशेषकर महाराष्ट्र राज्य से लाखों श्रद्धालु मेले में शामिल होने आते हैं। इस साल भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। जिसके कारण लगातार दूसरे साल भी मेरा स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। जिला छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने नागद्वार मेला स्थगित होने पर श्रद्धालुओं को जानकारी देने के लिए कहा गया है। साथ ही नागपंचमी पर घर में रहकर ही इस त्यौहार को मनाया जाने को कहा गया है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि अमरवाड़ा में श्रीमद् भागवत कथा के वचन और सत्संग चल रहा है। जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है ।अनेक जिलों के लोग हो रहे है धर्म लाभान्वित। वाटिका लॉन में गुरुदेव के शिष्य मंडल द्वारा है आयोजन। श्रीमद्भागवत पुराण का है आज 6 वां दिवस। क्लिक कर आडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रत्येक दिन के प्राणायाम में आज तितली आसन के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को बेहतर लाभ पहुंचा जा सकता है ।कमर और पीठ के लिए लाभदायक क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।