मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में शुक्रवार और शनिवार तक 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वही वहीं जिले में बीते 3 से 4 दिनों में अच्छी बारिश और कहीं बूंदाबांदी हो रही है जिले में 2 से 2.30 इन्च से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं शुक्रवार को भी घने बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी बारिश दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों की आवागमन बाधित भी हुआ है ।जिले के अधिकतर क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होने के बाद जिले के हर हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। और बीते दो दिनों में तापमान 3 डिग्री तक कम हुआ है। और मौसम में ठंडक घोल दी है।
