मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा के ग्रामीण क्षेत्र से कमलेश कुमार बता रहे हैं कि उनके ग्राम में सहकारी समिति द्वारा खाद का वितरण नहीं हो रहा है और किसानों को इसके लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जो कि शासन द्वारा 30 प्रतिशत नगद खाद खरीदी और अन्य को खाताधारक को खाद उपलब्ध कराया जाता है परंतु सहकारी समिति द्वारा यह आश्वासन दिया जा रहा है कि उनके यहां अभी तक के खाद उपलब्ध नहीं हो पाया है। इससे किसान परेशान है। और आर्थिक स्थिति दयनीय होने से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम डिंडोरी से कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनके ग्राम में पाइप लाइन का सर्वे किया गया था लेकिन पाइप लाइन अभी तक लगाया नहीं गया है। जिसकारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह कहते है कि हैंडपंप में आ रही समस्याओं के कारण उनके ग्राम में पेयजल व्यवस्था पूर्ण तरीके से बाधित हैं। इसलिए वह चाहते है कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोविड महाटीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले में 25 हजार 400 लोगों ने वैक्सीन लगवाए हैं। शहर के अलावा ब्लॉक को क्षेत्रों में भी लोगों में खासी जागरूकता है और जिले के 92 कोविड सेंटरों पर वैक्सीनेशन लगाई हैं। वहां पर लोगों ने उत्साह वर्धक रूप से पहुंचकर वैक्सीन लगवाई हैं। और वहीं सोमवार को आयोजित होने वाले महा टीकाकरण अभियान में जिले में 20 हजार डोज जिले में पहुंच चुके हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाली के माध्यम से बता रहे हैं कि राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अपर मिशन संचालक लोकेश कुमार जागिड की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समग्र शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर मिशन संचालक श्री लोकेश कुमार जागिड ने नामांकन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश सभी बीआरसी को दिए तथा नामांकन कम होने पर विकासखंड सौंसर, परासिया और छिंदवाड़ा के बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 28 जुलाई तक कार्य पूर्ण करने तथा निर्धारित तिथि तक 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पेट से सम्बंधित विकार दूर करता है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन ने समीक्षा बैठक लेते हुए कोविड-19 की तीसरी रहर की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिसमें जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ में टीकाकरण कार्य शांति व सुव्यवस्थित तरीके से कर किया जाए। साथ ही प्रतिदिन उपलब्ध रोजेज का शत प्रतिशत उपयोग करते हुए अधिकतम टीकाकरण लगवाया जाए। साथ ही जिले में सभी पात्र हितग्राही आयुष्मान कार्ड अभियान चलाकर चलाकर गति के साथ चलाया जाए। साथ ही 1 सप्ताह के अंदर इसकी प्रगति और तैयारी करते हुए प्रत्येक दिन की अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

जिले में राशन वितरण में सर्वर रोड़ा बना हुआ है। इस माह जुलाई माह का राशन और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन का वितरण राशन दुकानों में किया जाना है। लेकिन सर्वर की समस्या के चलते वितरण नहीं हो पा रहा है। अभी तक जिले में 50 प्रतिशत हितग्राहियों को राशन का वितरण हो पाया है। जुलाई माह का राशन और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन इसी माह वितरित किया जाना है। लेकिन सर्वर की समस्या के चलते यह वितरण नहीं हो पाया है। जुलाई माह का राशन 7 जुलाई से राशन वितरण खुलने और वितरण किया जा रहा है। परंतु सर्वर की समस्या के चलते वितरण नहीं हो पा रहा है। और हितग्राहियों को राशन दुकानों से वापस लौटना पड़ता है। अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इन समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा है। परंतु अभी तक सरवर की समस्या हल नहीं हो पाए हैं।