मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले की सीमा से होकर लगने वाले प्रसिद्ध नागद्वार मेला लगातार दूसरे वर्ष भी स्थगित कर दिया गया है। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण अनुमति देने के बाद स्थगित किया गया था। छिंदवाड़ा व होशंगाबाद जिले की सीमा से लगे लगने वाले इस प्रसिद्ध नागद्वार मेला होशंगाबाद कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। यह मेला 2 अगस्त से 14 अगस्त 2021 तक प्रस्तावित था नागद्वार मेले में छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद जिले सहित आसपास के कई जिलों व विशेषकर महाराष्ट्र राज्य से लाखों श्रद्धालु मेले में शामिल होने आते हैं। इस साल भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। जिसके कारण लगातार दूसरे साल भी मेरा स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। जिला छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने नागद्वार मेला स्थगित होने पर श्रद्धालुओं को जानकारी देने के लिए कहा गया है। साथ ही नागपंचमी पर घर में रहकर ही इस त्यौहार को मनाया जाने को कहा गया है।