शरीर मे ठंडक का अहसास होगा
शरीर की गर्मी को शांत करता है।
श्री बसन्त चौबे जी ने कोरोना काल से अब तक आंगनबाड़ी केंद्रो की सुविधाओं के साथ टीकाकरण तथा पेंशनर्स को पेंशन दिलवाने सम्बन्धी कार्यो में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
लोगो के हित में सदैव लगे रहने के साथ सामाजिक कार्य करते रहने में है रुचि। आज जन्म दिवस पर विशेष मुलाकात ।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना और ज़िन्दगी कार्यक्रम के तहत प्रिंस जैन से साक्षात्कार किया। जिसमे प्रिंस जैन ने बताया कि जिस तरह से कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन से लोग हर चीजों से परेशान रहें। उन्होंने यह भी बताया कि इस लॉकडाउन में लोगों को खाने और पैसे की बहुत ही दिक्कतें थी। लेकिन भारतीय स्टेट बैंक दूर होने के कारण लोग पैसे निकालने नहीं जा पाते थे। जिस कारण से भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी पैसे दे देते थे। तब जाकर वहाँ के लोग घर पर आकर पैसे ले जाते और साथ ही राशन की भी समस्या नहीं होती थी। उन्होंने यह बताया कि सरकार द्वारा कोरोना महामारी के समय में भी अपने लोगों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ दिलवाया है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना और ज़िन्दगी कार्यक्रम के तहत संदीप सोनी से साक्षात्कार किया। संदीप सोनी ने बताया कि जिस तरह से कोरोना महामारी को लेकर पुरे भारत राज्य में सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन से प्राइवेट सेक्टर और शिक्षकों को बेरोजगारी का सामना करना। उन्होंने यह भी बताया कि इस लॉकडाउन में लोगों को खाने और पैसे की बहुत ही दिक्कतें थी। उन्होंने रोजगार को देखते हुए यह कहा कि जिस तरह से भारत के पुरे राज्य के बेरोजगार युवा लड़का हो या लड़की रोजगार के लिए परीक्षा देते हैं । लेकिन उस नौकरी में आरक्षण होते हुए भी नौकरी नहीं मिल पाती। साथ ही यह भी कहा कि हमारी भारत सरकार को इस बात पर गंभीरता लेते हुए कुछ कदम उठने पड़ेंगे।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना और ज़िन्दगी कार्यक्रम के तहत श्रीमती शांता साहू से साक्षात्कार किया। श्रीमती शांता साहू ने बताया कि जिस तरह से कोरोना महामारी को लेकर पुरे भारत राज्य में सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन से प्राइवेट सेक्टर और शिक्षकों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ा । उन्होंने यह भी बताया कि इस लॉकडाउन में लोगों को खाने और पैसे की बहुत ही दिक्कतें थी। उन्होंने रोजगार को देखते हुए यह कहा कि जिस तरह से भारत के पुरे राज्य के बेरोजगार युवा लड़का हो या लड़की रोजगार के लिए परीक्षा देते हैं । लेकिन उस नौकरी में आरक्षण होते हुए भी नौकरी नहीं मिल पाती। साथ ही यह भी कहा कि हमारी भारत सरकार को इस बात पर गंभीरता लेते हुए कुछ कदम उठने पड़ेंगे।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से सेवानिवृत शिक्षिका से साक्षात्कार किया। जिसमे शिक्षिका ने बताया कि उनके पेंशन को रोक दिया गया है। जिसके चलते उन्हें बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बतया कि पेंशन को प्राप्त करने के लिए इधर उधर चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बतया कि बैंक के कर्मचारियों से और मैनेजर से भी बात करने पर अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हो पाई है
मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम अमरवाड़ा के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर श्रीमती रेखाबाई से साक्षात्कार किया। श्रीमती रेखाबाई ने बताया कि जिस तरह से कोरोना महामारी को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र से पहले के समय में कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ था। लेकिन अब सभी समस्या का निराकरण हो रहा है और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार की सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से ऑनलाइन शिक्षा होती है, उनके पास मोबाइल न होने से बच्चों को शिक्षा प्राप्त नहीं हो पा रही है।
कोरोना काल मे साथियो और वायलेंटियर्स के द्वारा किये गए अनेक सामाजिक कार्य
