मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना और ज़िन्दगी कार्यक्रम के तहत प्रिंस जैन से साक्षात्कार किया। जिसमे प्रिंस जैन ने बताया कि जिस तरह से कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन से लोग हर चीजों से परेशान रहें। उन्होंने यह भी बताया कि इस लॉकडाउन में लोगों को खाने और पैसे की बहुत ही दिक्कतें थी। लेकिन भारतीय स्टेट बैंक दूर होने के कारण लोग पैसे निकालने नहीं जा पाते थे। जिस कारण से भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी पैसे दे देते थे। तब जाकर वहाँ के लोग घर पर आकर पैसे ले जाते और साथ ही राशन की भी समस्या नहीं होती थी। उन्होंने यह बताया कि सरकार द्वारा कोरोना महामारी के समय में भी अपने लोगों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ दिलवाया है।