मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम अमरवाड़ा के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर श्रीमती रेखाबाई से साक्षात्कार किया। श्रीमती रेखाबाई ने बताया कि जिस तरह से कोरोना महामारी को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र से पहले के समय में कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ था। लेकिन अब सभी समस्या का निराकरण हो रहा है और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार की सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से ऑनलाइन शिक्षा होती है, उनके पास मोबाइल न होने से बच्चों को शिक्षा प्राप्त नहीं हो पा रही है।
