Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हाल ही में मध्यप्रदेश में बजट पेश हुआ है। और इसी को लेकर छिंदवाड़ा जिले की जनता इस बजट को किस तरीके से देख रही है। बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है, खाद्य तेल हो, पेट्रोल और डीजल हो और अन्य जो कुछ भी आवश्यक वस्तुएं हो, इनके दाम निरंतर आसमान छू रहे हैं। आज हमारे साथ युवा कांग्रेस नेता सोपानजी कोल्हे ने मोबाइलवाणी के माध्यम से इस बजट को लेकर छिंदवाड़ा के विकास में कितना कारगर होगा। साथ ही बेरोजगारी और महंगाई पर भी अपनी राय मोबाइलवाणी पर साझा की।

रामाकोना:- चालीस ग्रामो का केंद्र बिंदु ग्राम रामाकोना में, लोकतंत्र के चौथे एवं सबसे मजबूत स्तम्भ पत्रकारिता क्षेत्र जो कि समाज में एक दर्पण की भूमिका का कार्य करता है। ग्राम रामाकोना तथा आस पास के गाँव के ग्रामीण पत्रकारों की उपस्थिति में क्षेत्रीय ग्रामीण पत्रकार संघ का गठन वरिष्ठ पत्रकार भाऊराव चौधरी की अध्यक्षता में मोबाइल वाणी के जिला समन्वयक दिनकर पातुरकर की प्रमुख उपस्थिति में किया गया।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के सांसद नकुलनाथ विकासखंड सौसर में घर चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड सौंसर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर जन जागरण का शंखनाद किया। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास और प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जन-जन को जानकारी प्रदान की। नागपुर से सड़क मार्ग से सौसर पहुंचने से पूर्व पाटन सावंगी ,सातनुर, रेमड चौक, बोरगांव सहित मार्गों में आने वाले सभी ग्रामों में सांसद नकुल नाथ का स्वागत हुआ। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।बैठक में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा, जनजातीय कार्य और जिला शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा सामान्य शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए। सभी भाई वह बीआरसी को निर्देश दिए। कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आगामी बैठक में संबंधित प्राचार्य की उपस्थिति सुनिश्चित करें। ताकि समय पर आवेदनों का निराकरण हो सके। साथ ही संस्थाओं व कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रोफाइल अपडेट का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे संबंधित प्राचार्य और अधिकारियों से शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराएं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नियमितीकरण एवं शासकीय वेतन भोगी घोषित करने के साथ ही छः सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया। मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायक संगठन द्वारा जिला जेल बगीचा मैदान पर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। जिला स्तरीय धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद रहे। छः सूत्री मांगों को लेकर शासन को और प्रशासन को अवगत कराया कि, अगर इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो और उग्र आंदोलन होने की चेतावनी दी। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेट कन्वर्जन के बाद चौरई से भोमा के बीच हुए निर्माण कार्य के बाद अब 11 और 12 मार्च को सीआरएस होना है। 2 दिनों तक शुक्रवार और शनिवार को चौरई से भोमा के बीच हुए रेलवे के निर्माण कार्य का सीआरएस होगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों का दौरा कार्यक्रम पूर्व में जारी हो चुका है। इसके अनुसार 11 और 12 मार्च को इसका सीआरएस होना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को पंजीयन कराने के लिए गुरुवार को अंतिम तिथि है। अब तक किसानों के 60 हजार भी नहीं पहुच पाया है ।समिति और कयोस्क सेंटर में भी पंजीयन के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी हुई है। 10 हजार से अधिक रकहे के पंजीयन नहीं करने के प्रावधान है ।ऐसे में छोटे किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने का लाभ मिलेगा। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष पंजीयन का अलग से 66 हजार रखा था। वहीं बुधवार तक पंजीयन का आंकड़ा 58 हजार तक पहुंचा है। पंजीयन के लिए वंचित किसानों के लिए गुरुवार अंतिम मौका है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश बजट को लेकर लोगों को खासी उम्मीद लगाए बैठे थे। खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल, अनेक गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है। पर इसे नजर अन्दाज़ किया है इस बजट में। क्लिक कर आडियो सुन सकते हैं।