Transcript Unavailable.
सौसर :- संपूर्ण मध्य प्रदेश में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर के माध्यम से तथा पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान सिवनी के विशेष सहयोग से विगत दिनों नल जल योजना अंतर्गत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया था । इस आधार पर वर्तमान में छिंदवाड़ा ,सिवनी बालाघाट, नरसिंहपुर ,मंडला सहित अनेक जिलों में स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य आरंभ किया गया है। जिसमें अभी प्रथम बैच में कुछ एमआरपी मास्टर रिसोर्स पर्सन जो एस आई आर डी जबलपुर और एन आई आर डी हैदराबाद से प्रमाणित है । ऐसे मास्टर ट्रेनर्स को इस महत्वपूर्ण कार्य के ट्रेनिंग हेतु प्रशिक्षण दिए जाने का दायित्व सौंपा गया है । इसी क्रम में सौसर विकास खंड में भी प्रशिक्षण कार्य आरंभ हुआ है । जिसके प्रथम दिवस में जनपद पंचायत तथा आजीविका मिशन के सभागार कक्ष में लगभग 185 महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य आरंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण में सौसर , पांढुर्ना, मोहखेड़ तथा बिछुआ की स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका प्रदान कर नल जल योजना अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत रोजगार प्रदान करना है। नल जल योजना का क्रियान्वयन प्रबंधन तथा नल जल कर वसूली का महत्वपूर्ण कार्य इन्हें दिया जाना है जिससे इनकी आय के स्रोत में वृद्धि हो सके तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री महबूब खान उपसंचालक पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान सिवनी, जनपद पंचायत के सीईओ श्री के रघुराजन जी, बी आर सी बी आर गांवडे , अनेराव बाबुजी आजीविका मिशन के यादव सर विकासखण्ड समन्वयक , मास्टर ट्रेनर्स दिनकर पातुरकर,एमआरपी राजेश तिवारी , एमआरपी सुवर्णा ठाकुर तथा जनपद पंचायत के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इन सभी प्रशिक्षणार्थियों को किताबें तथा आवश्यक सामग्री प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंत मे इन सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, बेग तथा पाठ्य सामग्री भी वितरित होगी।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के ग्रामीण अंचलों में हर घर पानी पहुंचाने की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को लेकर पीएचई विभाग के अफसर संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं ।प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद भी टेंडर जारी करने में लेटलतीफी बढ़ती जा रही है ।देरी से तैयार की गई डीपीआर की वजह से करीब 163 योजनाएं अब भी प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। और इन्हीं के कारण ग्रामीण अंचलों में घर-घर पानी पहुंचाने की योजनाओं को 2024 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। परंतु योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने की आवश्यकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल उगाने के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा -नैनपुर मंडल फोर्स के बीच हुए निर्माण कार्य के हिस्से में स्पीड डायल किया गया। शनिवार को चौरई से भोमा के बीच स्पीड ट्रायल हुआ है। यह ट्रेन 111 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौडी रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्पीडट्रेक रिपोर्ट ओके आई है। इसके बाद संभावनाएं जताई जा रही है कि ,जल्द ही सीआरएस होने की उम्मीद है। सीआरएस की ओर से ट्रेन चलाने की अनुमति मिल जाएगी। इसके ठीक 1 दिन पूर्व गुरुवार को सीआरएस ने ट्रैक का निरीक्षण किया था। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
नल जल योजना अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया अमरवाड़ा- संपूर्ण मध्य प्रदेश में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर के माध्यम से तथा पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान सिवनी के विशेष सहयोग से विगत दिनों नल जल योजना अंतर्गत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया था । इस आधार पर वर्तमान में छिंदवाड़ा ,सिवनी बालाघाट, नरसिंहपुर ,मंडला सहित अनेक जिलों में स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य आरंभ किया गया है। जिसमें अभी प्रथम बैच में कुछ एमआरपी मास्टर रिसोर्स पर्सन जो एस आई आर डी जबलपुर और एन आई आर डी हैदराबाद से प्रमाणित है । ऐसे मास्टर ट्रेनर्स को इस महत्वपूर्ण कार्य के ट्रेनिंग हेतु प्रशिक्षण दिए जाने का दायित्व सौंपा गया है । इसी क्रम में अमरवाड़ा विकास खंड में भी प्रशिक्षण कार्य आरंभ हुआ है । जिसके प्रथम दिवस में जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में लगभग 55 महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य आरंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण में अमरवाड़ा ,हर्रई तथा तामिया की स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, लंबे समय से बंद छिंदवाड़ा नैनपुर मंडल फोर्स रूट अब जल्द शुरू होगा। शुक्रवार को छिंदवाड़ा नैनपुर मंडला में गेट कन्वर्जन के बाद चौरई से भोमा के बीच हुए निर्माण कार्यों का जायजा सीआरएस ने लिया। शुक्रवार सुबह भोमा स्टेशन से चौरई तक सारे सहित अन्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मोटर डाली से निरीक्षण किया। चौरई से भोमा के बीच 55 किलोमीटर में बिछाई गई रेलवे और निर्माण कार्य के लिए मोटर ट्राली से तकरीबन 10 घंटे तक लगातार निरीक्षण चलता रहा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का अपने दो दिवसीय प्रवास छिंदवाड़ा आगमन हो रहा है। वे 13 मार्च को आगमन के बाद शाम 5 बजे इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में चल रहे सांसद का कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। उसी के साथ जिले में अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवक बढ़ने के साथ ही दामों में भी उछाल देखने को मिला है। पिछले 1 सप्ताह से गेहूं के दाम में 100 रूपये प्रति क्विंटल से ज्यादा रहे हैं। शुक्रवार को भी गेहूं के दाम बढ़ने में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अधिकतम 2470 रूपये प्रति क्विंटल तक दाम पहुंचे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
