नल जल योजना अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया अमरवाड़ा- संपूर्ण मध्य प्रदेश में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर के माध्यम से तथा पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान सिवनी के विशेष सहयोग से विगत दिनों नल जल योजना अंतर्गत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया था । इस आधार पर वर्तमान में छिंदवाड़ा ,सिवनी बालाघाट, नरसिंहपुर ,मंडला सहित अनेक जिलों में स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य आरंभ किया गया है। जिसमें अभी प्रथम बैच में कुछ एमआरपी मास्टर रिसोर्स पर्सन जो एस आई आर डी जबलपुर और एन आई आर डी हैदराबाद से प्रमाणित है । ऐसे मास्टर ट्रेनर्स को इस महत्वपूर्ण कार्य के ट्रेनिंग हेतु प्रशिक्षण दिए जाने का दायित्व सौंपा गया है । इसी क्रम में अमरवाड़ा विकास खंड में भी प्रशिक्षण कार्य आरंभ हुआ है । जिसके प्रथम दिवस में जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में लगभग 55 महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य आरंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण में अमरवाड़ा ,हर्रई तथा तामिया की स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।