Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सौंसर के ग्राम बेरडी में गुरुवार को कैलाश जिनिंग इंडस्ट्रीज में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिसके कारण रखे लाखों रुपए का कपास जलकर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया ।आग का स्वरूप इतना बड़ा था कि, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। जिनिंग संचालक को अब लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बेरडी स्थित कैलाश जिनिंग फैक्ट्री में अचानक कुछ लोगों को धुआं उठता नजर आया देखते-देखते जिनिंग संचालक और कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली। सूचना पर जिनिंग संचालक मौके पर पहुंचा और तत्काल सौंसर, मोहगाव और रेमण की दमकलो को कॉल कर बुलाया। और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
एकनाथ षष्टी मेले के अंतर्गत विठ्ठल रूखमणी मंदिर देवस्थान में अखंड हरिनाम सप्ताह की शुरुआत कलश स्थापना के साथ अखण्ड हरिनाम सप्ताह की शुरुआत रामाकोना:- संतो की नगरी पैठण तुल्य संत हिरामन महाराज एवं संत वाताजी महाराज की कर्मभूमि श्री तीर्थ क्षेत्र ग्राम रामाकोना में एकनाथ षष्ठी मेले के अंतर्गत अखण्ड हरिनाम सप्ताह की शुरुआत हुई। ग्राम रामाकोना में अखण्ड हरिनाम सप्ताह के कलश स्थापना के पूर्व क्षेत्र की समस्त भजन मंडलियों द्वारा दिंडी निकाली गई। ततपश्चात अजाबरावजी हिवरकर महाराज के हस्ते अखंड हरिनाम सप्ताह के कलश की स्थापना की गई। इस सम्पूर्ण अखंड हरिनाम सप्ताह के अंतर्गत ज्ञानेश्वरी परायण का वाचन प्रभुजी महाराज बाविस्टाले द्वारा किया जा रहा है। षष्ठी मेले के अंतर्गत 17 मार्च 2022 से शुरू हो रहे अखण्ड हरिनाम सप्ताह का आयोजन विट्ठल रूखमणी देवस्थान समिति रामाकोना द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आज अखण्ड हरिनाम सप्ताह के प्रथम दिन ओमकार महाराज भानगे का कीर्तन होंगा। विट्ठल रूखमणी मंदिर देवस्थान रामाकोना में हुए कलश स्थापना के दौरान वरिष्ट पत्रकार भाऊरावजी चौधरी, समाज सेवी चिंतामन गाड़वे, देवरावजी रुंघे, सुरेश भानगे, गोपाल खंडाईत, देवरावजी कापसे, दिनेश धुंडे, रमेश खंडाईत, नारायण खंडाईत, जयदेव गुर्वे, जगन्नाथ गौतम, अशोक भानगे, ज्ञानेश्वर रुंघे, एवं समस्त भजन मंडली उपस्थित थी।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, कोरोना काल के बाद जैसे- तैसे परीक्षाएं और स्कूल लगना शुरू हो गया है। लेकिन जिले में कुछ बहुत से निजी स्कूलों के द्वारा शैक्षणिक कैलेंडर से हटकर स्कूलों का नया सत्र शुरू कर दिया गया है ।इसका सीधा असर अभिभावकों पर पड़ने लगा है। इसकी शिकायत लेकर अभिभावक कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चौरागढ़ से मुलाकात की, और समस्या रखी ।यहां संघ के सदस्यों ने कहा कि मार्च माह में लोकल परीक्षाएं कराने के बाद कुछ ही दिनों में रिजल्ट देने के साथ ही अगले नए सत्र शुरू कर दिया गया है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में फर्जी ढंग से संचालित हो रहे के कियोस्क सेंटर ग्राहकों की जमा पूंजी पर घात लगाए बैठे हैं। यह कियोस्क सेंटर ग्राहकों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। गोपनीय जानकारी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ठगी की संभावनाएं और अधिक बढ़ गई हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए लीड बैंक ने पुलिस के साथ मिलकर जिले में अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई थी। लेकिन तीन स्थानों पर कार्रवाई भी की गई ।लेकिन इसके बाद यह मुहिम ठंडे बस्ते में चली गई है ।जानकारी के अनुसार बैंक सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए अनुबंध के तहत सभी बैंकों ने अपने कियोस्क सेंटर शुरू किए हैं। प्रत्येक बैंक अनुबंध के तहत एक एजेंडा नियुक्त कर बैंक सेवाए ग्रामीणों तक पहुंचा रही है। लेकिन कुछ लोग बिना अंनुबध के ही कई बैंकों की सेवाएं देने में फर्जी कियोस्क सेंटर खोले बैठे हुए हैं। क्लिक कर आडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
