एकनाथ षष्टी मेले के अंतर्गत विठ्ठल रूखमणी मंदिर देवस्थान में अखंड हरिनाम सप्ताह की शुरुआत कलश स्थापना के साथ अखण्ड हरिनाम सप्ताह की शुरुआत रामाकोना:- संतो की नगरी पैठण तुल्य संत हिरामन महाराज एवं संत वाताजी महाराज की कर्मभूमि श्री तीर्थ क्षेत्र ग्राम रामाकोना में एकनाथ षष्ठी मेले के अंतर्गत अखण्ड हरिनाम सप्ताह की शुरुआत हुई। ग्राम रामाकोना में अखण्ड हरिनाम सप्ताह के कलश स्थापना के पूर्व क्षेत्र की समस्त भजन मंडलियों द्वारा दिंडी निकाली गई। ततपश्चात अजाबरावजी हिवरकर महाराज के हस्ते अखंड हरिनाम सप्ताह के कलश की स्थापना की गई। इस सम्पूर्ण अखंड हरिनाम सप्ताह के अंतर्गत ज्ञानेश्वरी परायण का वाचन प्रभुजी महाराज बाविस्टाले द्वारा किया जा रहा है। षष्ठी मेले के अंतर्गत 17 मार्च 2022 से शुरू हो रहे अखण्ड हरिनाम सप्ताह का आयोजन विट्ठल रूखमणी देवस्थान समिति रामाकोना द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आज अखण्ड हरिनाम सप्ताह के प्रथम दिन ओमकार महाराज भानगे का कीर्तन होंगा। विट्ठल रूखमणी मंदिर देवस्थान रामाकोना में हुए कलश स्थापना के दौरान वरिष्ट पत्रकार भाऊरावजी चौधरी, समाज सेवी चिंतामन गाड़वे, देवरावजी रुंघे, सुरेश भानगे, गोपाल खंडाईत, देवरावजी कापसे, दिनेश धुंडे, रमेश खंडाईत, नारायण खंडाईत, जयदेव गुर्वे, जगन्नाथ गौतम, अशोक भानगे, ज्ञानेश्वर रुंघे, एवं समस्त भजन मंडली उपस्थित थी।
