मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में फर्जी ढंग से संचालित हो रहे के कियोस्क सेंटर ग्राहकों की जमा पूंजी पर घात लगाए बैठे हैं। यह कियोस्क सेंटर ग्राहकों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। गोपनीय जानकारी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ठगी की संभावनाएं और अधिक बढ़ गई हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए लीड बैंक ने पुलिस के साथ मिलकर जिले में अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई थी। लेकिन तीन स्थानों पर कार्रवाई भी की गई ।लेकिन इसके बाद यह मुहिम ठंडे बस्ते में चली गई है ।जानकारी के अनुसार बैंक सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए अनुबंध के तहत सभी बैंकों ने अपने कियोस्क सेंटर शुरू किए हैं। प्रत्येक बैंक अनुबंध के तहत एक एजेंडा नियुक्त कर बैंक सेवाए ग्रामीणों तक पहुंचा रही है। लेकिन कुछ लोग बिना अंनुबध के ही कई बैंकों की सेवाएं देने में फर्जी कियोस्क सेंटर खोले बैठे हुए हैं। क्लिक कर आडियो सुन सकते हैं।