मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सौंसर के ग्राम बेरडी में गुरुवार को कैलाश जिनिंग इंडस्ट्रीज में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिसके कारण रखे लाखों रुपए का कपास जलकर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया ।आग का स्वरूप इतना बड़ा था कि, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। जिनिंग संचालक को अब लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बेरडी स्थित कैलाश जिनिंग फैक्ट्री में अचानक कुछ लोगों को धुआं उठता नजर आया देखते-देखते जिनिंग संचालक और कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली। सूचना पर जिनिंग संचालक मौके पर पहुंचा और तत्काल सौंसर, मोहगाव और रेमण की दमकलो को कॉल कर बुलाया। और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
