मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के ग्रामीण अंचलों में हर घर पानी पहुंचाने की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को लेकर पीएचई विभाग के अफसर संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं ।प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद भी टेंडर जारी करने में लेटलतीफी बढ़ती जा रही है ।देरी से तैयार की गई डीपीआर की वजह से करीब 163 योजनाएं अब भी प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। और इन्हीं के कारण ग्रामीण अंचलों में घर-घर पानी पहुंचाने की योजनाओं को 2024 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। परंतु योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने की आवश्यकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।