सौसर :- संपूर्ण मध्य प्रदेश में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर के माध्यम से तथा पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान सिवनी के विशेष सहयोग से विगत दिनों नल जल योजना अंतर्गत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया था । इस आधार पर वर्तमान में छिंदवाड़ा ,सिवनी बालाघाट, नरसिंहपुर ,मंडला सहित अनेक जिलों में स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य आरंभ किया गया है। जिसमें अभी प्रथम बैच में कुछ एमआरपी मास्टर रिसोर्स पर्सन जो एस आई आर डी जबलपुर और एन आई आर डी हैदराबाद से प्रमाणित है । ऐसे मास्टर ट्रेनर्स को इस महत्वपूर्ण कार्य के ट्रेनिंग हेतु प्रशिक्षण दिए जाने का दायित्व सौंपा गया है । इसी क्रम में सौसर विकास खंड में भी प्रशिक्षण कार्य आरंभ हुआ है । जिसके प्रथम दिवस में जनपद पंचायत तथा आजीविका मिशन के सभागार कक्ष में लगभग 185 महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य आरंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण में सौसर , पांढुर्ना, मोहखेड़ तथा बिछुआ की स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका प्रदान कर नल जल योजना अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत रोजगार प्रदान करना है। नल जल योजना का क्रियान्वयन प्रबंधन तथा नल जल कर वसूली का महत्वपूर्ण कार्य इन्हें दिया जाना है जिससे इनकी आय के स्रोत में वृद्धि हो सके तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री महबूब खान उपसंचालक पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान सिवनी, जनपद पंचायत के सीईओ श्री के रघुराजन जी, बी आर सी बी आर गांवडे , अनेराव बाबुजी आजीविका मिशन के यादव सर विकासखण्ड समन्वयक , मास्टर ट्रेनर्स दिनकर पातुरकर,एमआरपी राजेश तिवारी , एमआरपी सुवर्णा ठाकुर तथा जनपद पंचायत के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इन सभी प्रशिक्षणार्थियों को किताबें तथा आवश्यक सामग्री प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंत मे इन सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, बेग तथा पाठ्य सामग्री भी वितरित होगी।
