मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को पंजीयन कराने के लिए गुरुवार को अंतिम तिथि है। अब तक किसानों के 60 हजार भी नहीं पहुच पाया है ।समिति और कयोस्क सेंटर में भी पंजीयन के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी हुई है। 10 हजार से अधिक रकहे के पंजीयन नहीं करने के प्रावधान है ।ऐसे में छोटे किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने का लाभ मिलेगा। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष पंजीयन का अलग से 66 हजार रखा था। वहीं बुधवार तक पंजीयन का आंकड़ा 58 हजार तक पहुंचा है। पंजीयन के लिए वंचित किसानों के लिए गुरुवार अंतिम मौका है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
