मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नियमितीकरण एवं शासकीय वेतन भोगी घोषित करने के साथ ही छः सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया। मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायक संगठन द्वारा जिला जेल बगीचा मैदान पर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। जिला स्तरीय धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद रहे। छः सूत्री मांगों को लेकर शासन को और प्रशासन को अवगत कराया कि, अगर इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो और उग्र आंदोलन होने की चेतावनी दी। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
