मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जिले में लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। विशेषज्ञों की मानें तो 5 दिनों तक गर्म हवाओं की लपेट जिले में चल सकती हैं। वहीं मार्च माह में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते 4 दिनों में 2 डिग्री से ज्यादा पारा चल गया है ।वहीं बुधवार को 39. 8 डिग्री दर्ज किया गया है ।बीते 5 दिनों में 40 के करीब पारा जाने की संभावनाएं जताई जा रही है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,नगर निगम आयोग ने नगर निगम के सभाकक्ष में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए नगर निगम कमिश्नर ने शहर में पेयजल परिवहन की स्थिति में और सुधार करने की हिदायत नगर निगम के कर्मचारियों को दी है। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी परिवहन के हालात बने हैं। उन क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए प्लान बनाकर कार्य करें। ध्यान रखें कि कोई भी क्षेत्र में पीने के पानी से वंचित ना रहे पाए। सतत् टैंकरों के माध्यम से जल सप्लाई करें और जिन बोर को सुधारा जा सकता है। उनका भी समय पर सुधार करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई जारी रखें ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाली के माध्यम से बता रहे हैं कि ,शहर से लगे हैं रोहनाखुर्द में मंगलवार को सुबह एक के बाद 1-2 किसानों के खेत में भीषण आग लग गई। जिसमें 4एकड की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। किसानों ने करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है। घटनास्थल पर मौजूद किसानों ने बताया कि उनके चार एकड का गेहूं की फसल लगाई गई थी ।जिसमें से 1 एकड़ में मटर व अन्य फसल भी लगाई गई थी। जबकि 3 एकड मे गेहूं लगाया था। कटाई करने के बाद उनकी डेरी लगाए गए थे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वन के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रति मंगलवार जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जनसुनवाई में 107आवेदन प्रस्तुत किए गए। डिप्टी कलेक्टर अजय तिर्की ने जिले के शहरी, ग्रामीण व दूर-दराज अंचल से आए व्यक्तियों का सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से आवेदन प्राप्त किए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने, पीएम आवास योजना की राशि दिलाने, नामांकन करने, संबल योजना का लाभ दिलाने, आवास पट्टा प्रदान करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए ।साथ ही संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फिडेंस के माध्यम से अवगत कराया गया ।और समस्याओं पर तत्परता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल के माध्यम से बता रहे हैं कि, मार्च महीने के अंतिम सप्ताह के अंतिम दिनों में गर्मी का कहर बढ़ गया है। जिले में अब तेज तपन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू करेगी ।तथा आगामी 1 सप्ताह में शुष्क मौसम के चलते पारा 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। वहीं अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में तेज हिट वेव भी चल सकते हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला लखनऊ से मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिल बोल रहें हैं की १८ साल की उम्र लड़कियों के लिए बहुत छोटी उम्र थी। जो लड़की अपने जीवन में कुछ करना चाहती थी वो कर नहीं पाती थी क्यूंकि उनकी शादी हो जाती थी। बाद में सरकार ने यह फैसला किया है की लड़कियों की शादी की उम्र को २१ कर दिया जाएँ तो यह बहुत अच्छा फैसला है इससे लडकियां आगे बढ़ेंगी और देश में अपना पहचान बनाएंगी
अमरवाड़ा में व्यापम के द्वारा हो रहे घोटाले के चलते छात्र /छात्राओं ने सड़को पर उतर कर व्यापम के खिलाफ भ्रष्टाचार के नारे लगाए और मुख्यमंत्री जी के नाम अनुविभागीय कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा .छात्र / छात्रों ने बताया की व्यापम /पी. ई. बी. के द्वारा अभी जो एग्जाम कराये गए है जिनमे पुलिस भर्ती परीक्षा और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा जिसमें बड़ी मात्रा में घोटाला हो रहा है .छात्रों ने बताया यह भी कहा कि पी. ई. बी. के द्वारा म. प्र. पुलिस भर्ती परीक्षा लिए जाने के बाद अंतिम उत्तर जारी नहीं किया गया और सीधे हमें क्वालीफाई और नॉट क्वालीफाई कर दिया गया परीक्षा में आयोजित होने के बाद जो हमें नंबर मिले थे उसमें हमारे अन्य से अधिक नंबर थे फिर भी हमें फेल कर दिया गया और कम नंबर वालों को पास कर दिया गया उन्होंने यह भी बताया की ये नंबर भी उनको ऑनलाइन परीक्षा के समय जो मिले थे उसके आधार पर है लेकिन आयोग ने अभी तक अपना अंतिम उत्तर जारी नहीं किया है,जबकि सभी परीक्षा में अंतिम उत्तर जारी किये जाते है
कमर और पेट के सभी अंगों के लिये लाभदायक
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
