मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में भू-जल स्तर में निरंतर कमी आ रही है। इसका बहुत बड़ा प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों पर पड़ रहा है। कई दूरदराज अंचल से लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई ग्राम ऐसे हैं जहां पर भू-जल स्तर जनवरी से अब तक 45 मीटर से भी नीचे जा चुका है। जनवरी माह से अब तक इतना नीचे जलस्तर गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की मारामारी और भी अधिक बढ़ गई है। वही कुछ सालों में जल स्त्रोतों के पुनरीक्षण के कोई संसाधन नहीं होने से भी जलस्तर में निरंतर कमी आए हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में मार्च माह से भू- जल स्तर 45 मीटर तक नीचे जा पहुंचा है। जिले के 3 ब्लॉकों में जल स्तर 38 से 45 मीटर तक नीचे जा पहुंचे ह। जिले में सुखे से जल स्त्रोतों के कारण ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। चौरई, अमरवाड़ा और हर्रई में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। जिले में करीब 30 पेयजल सप्लाई की योजनाएं जल स्रोतों के सूखने के कारण बंद हो गई है। वहीं जिले में साल 2021 में बारिश औसत के करीब बारिश हुई है। हर साल गर्मी की शुरुआत के पहले ही दम तोड़ रहे हैं। वही पीएचई विभाग के अफसरों की निष्क्रियता के चलते ना तो अब तक इन स्रोतों के रिचार्ज पर काम हुआ है, ना ही समय पर ग्रामीणों के लिए कोई स्त्रोत की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। वहीं 22 गांव तो ऐसे हैं जहां ग्रामीण लंबे समय से वैकल्पिक व्यवस्थाओं के भरोसे दिन काट रहे हैं ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्य द्वारा के उपार्जन के भंडारण की व्यवस्था का जायजा लिया गया। गोदामों के अलावा सायलो का निरीक्षण कर भंडारण की स्थिति देखी गई। वहीं 4 अप्रैल से जिले में गेहूं पर दिन की शुरुआत होगी ।जिले में 7 सहायता समूह सहित 120 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी व निजी गोदामों के साथ 50- 50 हजार मीट्रिक टन के 2 सायलों का निर्माण भी किया जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सौंसर जनपद के ग्राम उटेंकाटा में शनिवार को गुड़ी पाड़वा के उपलक्ष में एकनाथ षष्ठी मेला के प्रणेता संत हीरामान व संत वाताजी महाराज की जन्म स्थली संतकुटी पर गुढी का पूजन कर ध्वज स्थापित किया गया। पूजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यसन मुक्ति का संकल्प भी लिया।दोपहर में हुए आयोजन में हरीभक्त परायण चंद्रकांत पाल महाराज ने प्रस्तावित संत कुटी स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना कर गुढी खड़ी की, साथ ही ध्वज का पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने गुढी और ध्वज का पूजन किया साथ ही व्यसन मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया। हरीभक्त परायण सोपान महाराज गुरुवे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कन्हान चौपाल प्रमुख दिनकर पातुरकर व तर्कशील संस्थान से पी के एस गुरवे में विशेष अतिथि थे। संत कुटी स्थल पर होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई एवं निर्णय लिया कि आगामी अक्षय तृतीया को ग्राम की सार्वजनिक बैठक आमंत्रित कर संतकुटी निर्माण के संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा।कार्यक्रम में गजानंन बड़वाईक, राजू भानगे, विजय पातुरकर, भीमसेन गुरुवे , श्रावण बड़वाईक, पुरुषोत्तम बड़वाईक, दयाराम धवले, नामदेव गूरवे शेषराव दर्शमा व ग्रामीण उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामनवमी पर्व को लेकर चर्चा की गई। एवं इससे संबंधित चलित झांकी एवं नवरात्र पर्व पर धार्मिक स्थलों स्थानों पर साफ सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही रामनवमी पर संचालित झांकियों की शोभायात्रा श्याम समय शाम 6 बजे से निकाली जाएगी। वहीं 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को ज्वार एवं कलश विसर्जन कार्यक्रम को परंपरागत रूप से मनाए जाने की जानकारी दी गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
सम्पूर्ण देश मे लोगो मे उत्साह और उमंग के साथ उत्सव का आयोजन
आंखों के लिए विशेष लाभदायक
जनपद सभागार में हुआ वर्चुअल आयोजन
मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाईलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,तहसील मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कर्रापानी गांव में बुधवार को दोपहर 3 बजे आगजनी में 6 मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गांव के लोगों ने एकजुट होकर आप को रोकने का प्रयास किया। बस्ती के मकानों को आग से बचाने जेसीबी से दो मकानों को ध्वस्त करना पड़ा। लगभग 4 बजे न्यूटन चीखली और लगभग 5 बजे परासिया, न्यूटन और जमाई से पहुंची फायर ब्रिगेड ने मकान में लगी आग पर काबू पाया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के छठे चरण में हितग्राहियों को अप्रैल से सितंबर तक का आवंटन कर दिया गया है। अगले छः माह यानी अप्रैल से सितंबर तक 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से पूर्वक मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। जिला कलेक्टर सोरभ कुमार सुमन ने संबंधित राजस्व अधिकारियों और संबंधित सहायक कर्मियों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी सही दिशा निर्देश दिए गए हैं।
