Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मंडी में गेहूं के भाव समर्थन मूल्य से 250 रुपये तक ज्यादा पर बंद हुआ था। आज से मंडी खुलने के साथ ही गेहूं की सरकारी खरीद ली भी शुरू हो गई। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीदी करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने की बजाय बाजार खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि ,बुधवार को 2250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कृषि उपज मंडी बंद हुई थी गेहूं का निर्यात बढ़ने से इस बार उपज को बेहतर दाम मिल रहे हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। आम जनों को इससे परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। लोग खासे परेशान हैं ,क्योंकि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वस्तुओं के उपयोग के लिए बाजार में निकलने के लिए और भी अनेक परिवहन की व्यवस्थाओं में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से परिवहन की टिकट भी बढ़ चुके हैं। वहीं रविवार को पेट्रोल के दाम जिले में 118 पर पहुंच गए हैं। वहीं डीजल भी 100 पार कर चुका है। निरंतर बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम से लोग खासे परेशान हैं। एक वस्तु के दाम भी परिवहन और पेट्रोल डीजल के कारण वस्तु के दाम भी निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते आम जनमानस पर इसका बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है। लोगों को प्रत्येक वस्तु के उपभोग के लिए दाम पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। दिन में गर्म हवा और तीखी तेज तपन से गर्मी का एहसास भी बढ़ गया है। इसके साथ ही रात और दिन के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। बीते 4 दिनों में रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया है। शनिवार की रात का न्यूनतम पारा 22. 5 डिग्री दर्ज किया गया ।वहीं बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम पारा 40.1 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही आगामी दिनों में गर्मी के तीखे तेवर दिखने की चेतावनी भी जारी की है। लगातार बढ़ते तापमान जनजीवन प्रभावित करते हैं। दोपहर में सड़के सनी नजर आ रही है। लोग घरों में दुबक कर धुप की तपन के तेवर कम होने का इंतजार कर रहे हैं। जिस तरीके से तापमान में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

अत्यंत लाभदायक

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सौसर नगर के भारत माता चौक में देर रात अचानक एक सिलेंडर में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक कहीं जाकर आग बुझाई पाया, नहीं तो बड़ी घटना होने से जनहानि भी हो सकते थी। दरअसल भारत माता चौक में देर रात अचानक एक मकान में सिलेंडर फट गया। जिससे मकान में आग लग गई। आग की लपट में खुद लोगो ने तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

प्रतिदिन की दोनों आरतियों में हजारों लोग शामिल होते है। सभी तरफ है धर्ममय वातावरण।

इस पुनीत कार्य मे लोगो के सहयोग हेतु मोबाइल वाणी का भी आव्हान

गर्मी में लाभदायक

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए पीएचई विभाग अब तक कार्य योजना नहीं बना पाए हैं। गिरते भूजल स्तर और परिवहन के हालातों को देखते हुए पीएचई विभाग ने ब्लॉक लेवल पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। ऐसे में पीएचई विभाग संकट से निपटने के लिए साल भर ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। वहीं भूजल स्तर में निरंतर कमी आ रही है। दिसंबर माह से ही गिरते भूजल स्तर गिरता ही जा रहा। हर साल मार्च के बाद जिले में प्रभावित हिस्सों में पेयजल परिवहन के हालात निरंतर बिगड़ते जा रहे हैं। पेयजल संकट से निपटने के लिए पीएचई विभाग ने समय से पूर्व हुए कार्य योजना नहीं बनाई हैं जिस कारण तामिया,हर्रई,अमरवाड़ा, चौरे समेत अन्य ब्लॉकों में भी जल का संकट निर्मित हो गया है। पेयजल संकट को देखते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों ने जिले में गहराते जल संकट और आने वाले दिनों में प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की जानकारी जुटाना शुरू किया है। इसके साथ ही जल स्त्रोतों को जायजा लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। वही अधिकारियों का कहना है कि जानकारी जुटाने के बाद कार्ययोजना बनाई जाएगी। वहीं वर्तमान में स्थिति और भी गहरा गई है। जहां पीएचई विभाग, जानकारी जुटाने और योजना बनाने की तैयारी कर रहा है वहीं लोगों को अभी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।