मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मंडी में गेहूं के भाव समर्थन मूल्य से 250 रुपये तक ज्यादा पर बंद हुआ था। आज से मंडी खुलने के साथ ही गेहूं की सरकारी खरीद ली भी शुरू हो गई। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीदी करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने की बजाय बाजार खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि ,बुधवार को 2250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कृषि उपज मंडी बंद हुई थी गेहूं का निर्यात बढ़ने से इस बार उपज को बेहतर दाम मिल रहे हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।