मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में भू-जल स्तर में निरंतर कमी आ रही है। इसका बहुत बड़ा प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों पर पड़ रहा है। कई दूरदराज अंचल से लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई ग्राम ऐसे हैं जहां पर भू-जल स्तर जनवरी से अब तक 45 मीटर से भी नीचे जा चुका है। जनवरी माह से अब तक इतना नीचे जलस्तर गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की मारामारी और भी अधिक बढ़ गई है। वही कुछ सालों में जल स्त्रोतों के पुनरीक्षण के कोई संसाधन नहीं होने से भी जलस्तर में निरंतर कमी आए हैं।