मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सौंसर जनपद के ग्राम उटेंकाटा में शनिवार को गुड़ी पाड़वा के उपलक्ष में एकनाथ षष्ठी मेला के प्रणेता संत हीरामान व संत वाताजी महाराज की जन्म स्थली संतकुटी पर गुढी का पूजन कर ध्वज स्थापित किया गया। पूजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यसन मुक्ति का संकल्प भी लिया।दोपहर में हुए आयोजन में हरीभक्त परायण चंद्रकांत पाल महाराज ने प्रस्तावित संत कुटी स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना कर गुढी खड़ी की, साथ ही ध्वज का पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने गुढी और ध्वज का पूजन किया साथ ही व्यसन मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया। हरीभक्त परायण सोपान महाराज गुरुवे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कन्हान चौपाल प्रमुख दिनकर पातुरकर व तर्कशील संस्थान से पी के एस गुरवे में विशेष अतिथि थे। संत कुटी स्थल पर होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई एवं निर्णय लिया कि आगामी अक्षय तृतीया को ग्राम की सार्वजनिक बैठक आमंत्रित कर संतकुटी निर्माण के संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा।कार्यक्रम में गजानंन बड़वाईक, राजू भानगे, विजय पातुरकर, भीमसेन गुरुवे , श्रावण बड़वाईक, पुरुषोत्तम बड़वाईक, दयाराम धवले, नामदेव गूरवे शेषराव दर्शमा व ग्रामीण उपस्थित थे।
