मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वन के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रति मंगलवार जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जनसुनवाई में 107आवेदन प्रस्तुत किए गए। डिप्टी कलेक्टर अजय तिर्की ने जिले के शहरी, ग्रामीण व दूर-दराज अंचल से आए व्यक्तियों का सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से आवेदन प्राप्त किए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने, पीएम आवास योजना की राशि दिलाने, नामांकन करने, संबल योजना का लाभ दिलाने, आवास पट्टा प्रदान करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए ।साथ ही संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फिडेंस के माध्यम से अवगत कराया गया ।और समस्याओं पर तत्परता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
