अमरवाड़ा में व्यापम के द्वारा हो रहे घोटाले के चलते छात्र /छात्राओं ने सड़को पर उतर कर व्यापम के खिलाफ भ्रष्टाचार के नारे लगाए और मुख्यमंत्री जी के नाम अनुविभागीय कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा .छात्र / छात्रों ने बताया की व्यापम /पी. ई. बी. के द्वारा अभी जो एग्जाम कराये गए है जिनमे पुलिस भर्ती परीक्षा और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा जिसमें बड़ी मात्रा में घोटाला हो रहा है .छात्रों ने बताया यह भी कहा कि पी. ई. बी. के द्वारा म. प्र. पुलिस भर्ती परीक्षा लिए जाने के बाद अंतिम उत्तर जारी नहीं किया गया और सीधे हमें क्वालीफाई और नॉट क्वालीफाई कर दिया गया परीक्षा में आयोजित होने के बाद जो हमें नंबर मिले थे उसमें हमारे अन्य से अधिक नंबर थे फिर भी हमें फेल कर दिया गया और कम नंबर वालों को पास कर दिया गया उन्होंने यह भी बताया की ये नंबर भी उनको ऑनलाइन परीक्षा के समय जो मिले थे उसके आधार पर है लेकिन आयोग ने अभी तक अपना अंतिम उत्तर जारी नहीं किया है,जबकि सभी परीक्षा में अंतिम उत्तर जारी किये जाते है
