जिला पशु चिकित्सालय में डॉग बाइट के बढ़ते मामलों के बाद भी जिला चिकित्सालय में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। सरकारी सप्लाई नहीं होने की वजह से पशु चिकित्सालय विभाग पशु प्रेमी संस्थान के ही भरोसे ही पशुओं को उपचार दे पाते हैं। रोगी कल्याण समिति के जरिए भी इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जा सकती है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, अब सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा पांचवी- आठवीं की परीक्षा बार्ड होगी। एक बार फिर बोर्ड हो गई है। शिक्षा मंत्री ने पिछले दिनों यहां घोषणा कर दी है, कि तकरीबन 15 साल बाद एक बार फिर से बोर्ड परीक्षा के फैसले का स्वागत अभिभावकों ने किया है, उनका कहना है कि इस निर्णय से बच्चों की परीक्षा का बोध होगा। और इसको लेकर बच्चे की परीक्षा का महत्व समझते हुए अपने शैक्षणिक स्तर में किस तरीके से वृद्धि के साथ-साथ शिक्षक भी शिक्षा के स्तर को बेहतर करने में अपना अधिक समय बच्चों को दे सकेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
जिले में अगस्त माह से छिंदवाड़ा से नागपुर तक ट्रेन चलाए जाने का दावा गलत निकलता जा रहा है। सितंबर माह की शुरुआत होने के बाद भी अब तक ट्रेन चलाए जाने को लेकर कोई भी आदेश रेलवे विभाग की ओर से नहीं आया है। कमर्शियल विभाग के अनुसार स्टेशन में सिस्टम लगाया गया है, और उसकी तैयारी की जा रही है। वहीं इस को लेकर पूर्व में भी न्यूज़ का प्रसारण किया जा चुका है।
जिले में अरब सागर से आ रही नमी के चलते बादलों की आवाजाही बनी हुई है। वहीं मंगलवार के शाम को जिले के मोहखेड, परासिया, बिछुआ एवं हर्रई विकासखंड में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। वही मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जिले में येलो अलर्ट जारी कर जिले में कहीं-कहीं चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही बारिश की संभावना जताई गई है। जिले में 1 जून से लगातार जारी बारिश के चलते सीजन में अब तक 1332.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो गत वर्ष की अवधि तक 737.4 मीमी औसत बारिश दर्ज की गई थी।
Transcript Unavailable.
राज्य शिक्षा संघ के बैनर तले जिले भर में ब्लॉक मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपा गया। राज्य शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष पंजाबराव दरबई, जिलाध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि राज्य शिक्षा संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा राज्य शिक्षा सेवा सवर्ण की लंबित मांगें पुरानी पेंशन ,पदोन्नति, क्रमोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, वरिष्ठता के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की घोषणा करते हुए इन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
जिला शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 220 शासकीय प्राथमिक माध्यमिक स्कूल भवन जर्जर है।शिक्षा विभाग ने इसके सुधार के लिए फंड की मांगा की लेकिन इस वार्षिक कार्य योजना में जिला शिक्षा केंद्र की राशि नहीं मिली है। नतीजतन अब शिक्षा विभाग इन जर्जर स्कूल भवन में ही कक्षाएं लगाने को मजबूर है। अभी विभागीय अधिकारी जैसे तैसे स्कूलों में कक्षाएं लगाकर अगली वार्षिक कार्य योजना में इनकी सुधार की बात कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले की विश्वविद्यालय राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में पीजी कक्षाओं के सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म आज से भरे जा रहे हैं। मंगलवार से इन तीनों कक्षाओं की परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
जिले में अरब सागर से मिल रही नवमी एवं बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के चलते जिले में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान जिले में 27.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं जिले भर में 1331 मिमी बारिश दर्ज की है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 8 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। जिससे बारिश की गतिविधि और भी तेज होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
Transcript Unavailable.
