जिले में अगस्त माह से छिंदवाड़ा से नागपुर तक ट्रेन चलाए जाने का दावा गलत निकलता जा रहा है। सितंबर माह की शुरुआत होने के बाद भी अब तक ट्रेन चलाए जाने को लेकर कोई भी आदेश रेलवे विभाग की ओर से नहीं आया है। कमर्शियल विभाग के अनुसार स्टेशन में सिस्टम लगाया गया है, और उसकी तैयारी की जा रही है। वहीं इस को लेकर पूर्व में भी न्यूज़ का प्रसारण किया जा चुका है।
