मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जल्द छिंदवाड़ा से नैनपुर रेल चलाने को लेकर छिंदवाड़ा पहुंचे। डीआरएम ने इसके निरीक्षण और छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम मनीष उप्पल ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का दौरा के स्पेशल ट्रेन से छिंदवाड़ा पहुंचे। डीआरएम सिवनी का भी दौरा किया इस दौरान उन्होंने संगठनों के अध्यक्ष से बात कर जल्द ट्रेन चलाने को लेकर उन्हें आश्वस्त किया है। और इनकी कुछ खामियों को संबंध में चर्चा कर जल्द इसके निपटारे की बात कही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा धूप खिलने से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान भी किया है। लेकिन दोपहर बाद जिले में अधिकांश विकासखंडों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ झमाझम बारिश भी हुई है। इसके बाद हवा में ठंडक से महसूस भी कराई है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में मौसम में परिवर्तन की संभावना कितनी है ।क्लियर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
सम्पूर्ण भारतवर्ष से विविध प्रदेशो के मास्टर ट्रेनर्स को किया गया तैयार। अब जिला पंचायतों जनपदों में देंगे प्रशिक्षण।
रोज़ करने से होता है कमर में लाभ
जिले में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर स्कूलों में विविध कार्यक्रम के द्वारा लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इस अवसर पर विद्यार्थियों और छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया गया।
जिले में गणेश उत्सव मेले और विसर्जन स्थल पर पुलिस टीम तैनात रहेगी। इसको लेकर जिला कलेक्टर एवं एसपी विवेक अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शहर में 29 स्थानों पर फिक्स पाइंट लगाए गए हैं। इसके अलावा मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर के सभी विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और जेब्रा मोबाइल और पुलिस टीम पैदल गश्त करेगी। शुक्रवार और शनिवार के लिए ट्रैफिक रूट भी बदल दिए गए हैं। शहर में सभी भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में 1 सितंबर से लागू हुए ई- अटेंडेंस सिस्टम के बावजूद कई मर्तबा तकनीकी कारणों और कुछ शिक्षकों की अनदेखी के कारण कई बार ई- अटेडेंस नहीं लगा पा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए डाटा तैयार कर मांगा है। यहां पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से एम शिक्षा मित्र में उपस्थिति दर्ज नहीं होने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए सभी संकुल प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं। अगले सप्ताह से शिक्षा मित्र में ई- अटेडेंस दर्ज नहीं कराए वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी होने के साथ ही वेतन काटने के भी निर्देश जारी होंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल बानी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सितंबर महीने के पहले सप्ताह में 3 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं आगामी दिनों में इतने ही सामान्य बारिश की संभावना है। वही मौसम विशेषज्ञों की माने तो एक बार फिर से जिले में गरज- चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने व बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। इसमें चलते आगामी दिनों में 5 से 6 इंच बारिश दर्ज की जा सकती हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से 6 विकासखंडो की समीक्षा बैठक कर जिला कलेक्टर ने घर -घर जाकर पात्र हितग्राहियों की तलाश करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसमें जिले के अमरवाड़ा, हर्रई, चौरई, बिछुआ, छिंदवाड़ा और मोहखेड विकासखंडो की बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर ने कहां की कोई भी पात्र हितग्राही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम घर-घर सर्वे कर निर्धारित प्रपत्र में योजना से वंचित रह गए पात्र हितग्राही की जानकारी प्राप्त कराएं सर्वे का कार्य 8 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
