Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शुद्ध पेयजल व्यवस्था वंचित जिले के स्कूल और आंगनवाड़ी से अब तक बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। लापरवाही ठेकेदार पर अफसरों की मेहरबानी के चलते समय अवधि पूर्ण होने के बाद भी 50 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य अटके हुए हैं। सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति करते हैं । वही जिले में 2 हजार 338 स्कूल 1 हजार 568 आंगनवाड़ी में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए विभाग ने जिम्मेदारी दी थी। परंतु व्यवस्था नहीं बना पाई हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

जिले में मूंग और उड़द के लिए 483 किसानों ने पंजीयन कराया था, जिसमे समर्थन मूल्य पर अब तक 365 किसानों ने 512 एमटी मुंग बेचीं है जिसमे 94 प्रतिशत अनाज गोदाम में पहुंचाई जा चुकी है। खरीदी के लिए 15 सितंबर अंतिम तारीख है। किसानों को मैसेज भेजकर सूचित किया जा रहा है, कि वह भी समय पर पहुंचकर समर्थन मूल्य पर अपनी फसल का विक्रय कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरे के उपार्जन के लिए शासन ने 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पंजीयन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार ,बाजरे के उपार्जन के लिए किसान घर बैठे स्वयं के मोबाइल से पंजीयन करा सकते हैं ।इसके अलावा अन्य साधन जैसे कि कंप्यूटर, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों से भी निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

छिंदवाड़ा से नैनपुर ट्रेन को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल गेट कन्वर्जन के बाद छिंदवाड़ा से मंडला फोर्स और जबलपुर तक ट्रेन चलाने का इंतजार है। लंबे समय से बंद इस रूट में ट्रेन चलाए जाने की संभावनाएं उस समय जाएगी जब 2 माह पूर्व रेलवे अधिकारियों की ओर से छिंदवाड़ा से नागपुर तक ट्रेन चलाया जाने का शेड्यूल जारी कर दिया था। इसके बाद रेलवे अधिकारियों के दौरे हुए जहां पर अगस्त माह में ट्रेन चलाई जाने का दावा किया गया था।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, वर्ष की चतुर्थी एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर को किया जाएगा। जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा और सभी तहसील सिविल न्यायालय में प्रधान जिला न्यायाधीश ,अध्यक्ष जिला विविध सेवा प्राधिकरण जितेंद्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में होने वाली लोक अदालत में लंबित राजीनामा, योग्य अपराधिक प्रकरण ,बिजली प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा निर्देशानुसार संबंधित प्रकरणों को लोक अदालत आयोजन की सूचना दी जाए। राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।