मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में 1 सितंबर से लागू हुए ई- अटेंडेंस सिस्टम के बावजूद कई मर्तबा तकनीकी कारणों और कुछ शिक्षकों की अनदेखी के कारण कई बार ई- अटेडेंस नहीं लगा पा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए डाटा तैयार कर मांगा है। यहां पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से एम शिक्षा मित्र में उपस्थिति दर्ज नहीं होने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए सभी संकुल प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं। अगले सप्ताह से शिक्षा मित्र में ई- अटेडेंस दर्ज नहीं कराए वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी होने के साथ ही वेतन काटने के भी निर्देश जारी होंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।