जिला शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 220 शासकीय प्राथमिक माध्यमिक स्कूल भवन जर्जर है।शिक्षा विभाग ने इसके सुधार के लिए फंड की मांगा की लेकिन इस वार्षिक कार्य योजना में जिला शिक्षा केंद्र की राशि नहीं मिली है। नतीजतन अब शिक्षा विभाग इन जर्जर स्कूल भवन में ही कक्षाएं लगाने को मजबूर है। अभी विभागीय अधिकारी जैसे तैसे स्कूलों में कक्षाएं लगाकर अगली वार्षिक कार्य योजना में इनकी सुधार की बात कर रहे हैं।